गोरखपुर में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि इस सप्ताह झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 18 जून तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं लेकिन उमस बरकरार है।
Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में 18 जून तक हो सकती है बारिश, फिलहाल उमस बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। राहगीरों का हाल तो बेहाल हो गया है। बाहर निकले लोग गमछा, छतरी, टोपी, चश्मा सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के बावजूद धूप से बच नहीं पा रहे हैं। सुबह होते ही आसमान से आग बरस रही है। घर से बाहर निकले पर बदन झुलसने लग रहे हैं। वहीं लोगों की सेहत पर भी गर्मी का असर हो रहा है।
दोपहर में हवा गर्म चल रही है। इससे सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने की वजह से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे ही सूरज आग उगलने लग रहा है।
मौसम विज्ञानियों ने इस बार गोरखपुर में 18 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। 18 जून तक बारिश होने की संभावना है।
इस बार गोरखपुर में सामान्य से अच्छी बरसात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मानसून के दौरान गोरखपुर में 1137.2 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार 1165.3 मिलीमीटर बारिश की संभावना है।