{"_id":"6a168ff6b407b441740e85ba","slug":"gorakhpur-tragedy-three-teenagers-drown-in-rapti-river-details-in-hindi-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: खेल-खेल में डूबी जिंदगी, पानी में बह गए डॉक्टर और अफसर बनने के सपने, राप्ती नदी में दर्दनाक हादसा; तीन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेल-खेल में डूबी जिंदगी, पानी में बह गए डॉक्टर और अफसर बनने के सपने, राप्ती नदी में दर्दनाक हादसा; तीन मौत
Wed, 27 May 2026 01:06 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 27 May 2026 01:06 PM IST
सार
गोरखपुर के राजघाट, राप्ती नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर एनडीआरएफ और गोताखोरों की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान देर शाम तीनों के शव एक-एक कर खोज लिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
teenagers drowned
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के राजघाट थानाक्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे सोमवार को हुए हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेलते-खेलते नदी में नहाने पहुंचे तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो परिवारों के इकलौते बेटे भी शामिल हैं, जिससे घरों में कोहराम मच गया। डॉक्टर और अफसर बनने के सपने देखते इन मासूमों की जिंदगी अचानक खत्म हो गई।
मृतक तीनों बच्चों की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह शक्ति कुमार गौतम, जो 9वीं कक्षा का छात्र था, भी इस हादसे का शिकार हो गया। उसके परिवार में मां सुभावती, पिता मोहन कुमार गौतम, एक बहन मोनिका और मझला भाई सागर हैं। पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां घरों में चौका-बर्तन कर परिवार चलाती हैं।
नाव से शव को बाहर निकालते टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के अनुसार शक्ति सुबह से कुछ नहीं खाया था और शाम करीब पांच बजे मैगी लेने घर आया था। वह अक्सर कहता था कि मां, मैं कुछ बनकर दिखाऊंगा। ये बोलते हुए मां की आंशू छलक उठे। इधर, फखरुद्दीन का बेटा इरफान भी 10वीं का छात्र था और घर का इकलौता बेटा था। पिता हलवाई का काम करते हैं, जबकि मां सोना घरों में काम करती हैं। परिवार में एक छोटी बहन खुशी भी है। परिजनों के मुताबिक इरफान का सपना आईपीएस बनकर परिवार का नाम रोशन करना था। लेकिन वह कब और कैसे राप्ती नदी तक पहुंच गया, किसी को अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राप्ती नदी में नहाने गए थे सभी किशोर
स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले के करीब 12 बच्चे पहले मोहल्ले में खेल रहे थे। कुछ देर बाद सभी क्रिकेट खेलने की बात करते हुए नार्मल क्षेत्र की ओर चले गए और फिर राप्ती नदी पहुंच गए। वहां नहाने के दौरान अचानक तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाकी बच्चे यह देखकर घबरा गए और वहां से भाग खड़े हुए। वहीं एक किशोर किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घंटों की तलाश, फिर मिली दर्दनाक खबर
सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। नदी किनारे चीख-पुकार मच गई। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कुछ ही मिनटों की लापरवाही इतनी बड़ी त्रासदी बन जाएगी।मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव को बाहर निकाल सकी। कुछ ही देर में तीनों किशोरों के डूबने की पुष्टि हो गई।