{"_id":"613f000f118d4001845c5c49","slug":"gorakhpur-weather-today-update-weather-changed-in-gorakhpur-cloudy-with-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather Today: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ झूमकर बरसे बादल, तस्वीरों में देखें शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather Today: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ झूमकर बरसे बादल, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। सोमवार की सुबह से तीखी धूप रहने से लोग उमस से बेचैन रहे लेकिन दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से उमस से राहत मिली। वहीं शहर के निचले इलाकों में और पानी भरने सो लोग परेशान रहे।
बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत
सोमवार को बारिश होने के बाद मौसम ठंडा हो गया। इस बीच तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नगर निगम के तमाम प्रयास के बाद भी जनता को जलभराव से राहत नहीं मिल रही है।
2 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार सुबह से आसमान साफ रहने के साथ तीखी धूप हुई। गर्म हवा भी चली। इससे लोग परेशान रहे। वहीं दोपहर में अचानक मौसम बदलने लगा। तेज हवाएं चलने लगी और बारिश होने लगी।
3 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : राजेश कुमार।
गौरतलब है कि रविवार को मई-जून की तरह गर्मी का एहसास हुआ। दिन ही नहीं रात में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री के आसपास ज्यादा रहा। वहीं हवा में काफी ज्यादा नमी और पछुवा हवाओं की वजह से 35 डिग्री तापमान के बावजूद 42 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को सुबह से ही आकाश पूरी तरह से साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ती चली गई। दिन का तापमान चढ़कर 35.8 डिग्री पहुंच गया, जो कि सितंबर में दिन के सामान्य तापमान 32.7 डिग्री से तीन डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का तापमान भी सामान्य 24.6 डिग्री तापमान की तुलना में दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि भले ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन हीट इंडेक्स 42 डिग्री महसूस किया गया। फिलहाल इस सप्ताह गर्मी ऐसी ही बनी रहेगी। यह गर्मी इस वजह से है कि हवा का रुख बदलकर उत्तर पश्चिम हो गया है। 20 सितंबर से फिर से हल्की बारिश के आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।