{"_id":"5f41fb29e7877e5b2f4b8f55","slug":"gorakhpur-weather-update-news-weather-change-after-heavy-rain-see-latest-rain-images","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गोरखपुर में झूम के बरसे बादल, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: गोरखपुर में झूम के बरसे बादल, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम का मिजाज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। यहां शनिवार को शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार को भी जारी है। वहीं अधिक मात्रा में बारिश होने से शहर के निचले इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण जलभराव हो गया। ऐसे में सड़कों पर आवागमन भी बाधित हो रही है।
2 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
बता दें कि शनिवार की सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पूरे दिन पुरवा हवा चलने की वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से आने वाले तीन चार दिनों में गोरखपुर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना है।
3 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
बता दें कि शनिवार को मात्र आधे घंटे में ही करीब 10 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद काफी देर तक आकाश में काले बादल मंडराते रहे। करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। इसकी वजह से पूरे दिन उमस भरी गर्मी से राहत रही। हालांकि देर रात फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसकी वजह से रविवार को भी बारिश हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों के बाद गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में भरपूर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
बता दें कि कुशीनगर-महराजगंज को छोड़ दें तो इस बार गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब तक जमकर मानसूनी बारिश हो चुकी है। बस्ती जिले में तो सामान्य से दोगुनी बारिश हो चुकी है। वहीं, गोरखपुर जिले में 32 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। यह तब है जबकि मानसून खत्म होने में करीब एक महीने का समय बचा हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।