फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: परेशानी का सबब बनी झमाझम बारिश, जलभराव से परेशान हुए लोग, किसानों को सता रही इस बात की चिंता

Wed, 15 Jul 2020 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Jul 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur weather update today flood like situation continues after heavy rain  in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से शहरवासियों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। मोहल्लों में जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। सोमवार रात से मंगलवार तक हुई बारिश से राप्ती कॉम्प्लेक्स परिसर में जलभराव से व्यापारियों के होश उड़ गए। हालांकि गनीमत रही कि पानी दुकानों में नहीं भरा।

Gorakhpur weather update today flood like situation continues after heavy rain  in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार आधी रात के बाद शुरू हुई भारी बारिश मंगलवार तक बरकरार रहने की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के अंदर इकट्ठा पानी तो कुछ घंटों में निकल गया लेकिन आसपास के मोहल्लों में जलभराव के कारण आवागमन पर असर पड़ा। दाउदपुर, रेती रोड, रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, धर्मशाला बाजार सहित विभिन्न इलाकों में लोग जलभराव से परेशान रहे।

Gorakhpur weather update today flood like situation continues after heavy rain  in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से विकसित गौतम विहार, गौतम विहार विस्तार आदि कॉलोनियों में जलभराव से नागरिक आजिज आ चुके हैं। पानी निकलने के नाकाफी इंतजामों के बीच नागरिक परेशान हैं। मुक्ताकाशीय मंच के पीछे की कॉलोनियों में बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। जीडीए उपाध्यक्ष के आवास के पास की सड़क पर भी जलभराव हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur weather update today flood like situation continues after heavy rain  in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

उधर, रानीबाग इलाके में मोहल्लों में भरा पानी अब सड़क पर आ गया है। जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। निजामपुर के पास भैरोपुर इलाके में भी जलभराव से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बहरामपुर की जफर कॉलोनी में पंपिंग सेट चलाए जाने के बाद भी पानी निकलने में घंटों लग जा रहे हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur weather update today flood like situation continues after heavy rain  in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

मेडिकल कॉलेज रोड किनारे मुसीबत
जलभराव के कारण मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे की कॉलोनियों में नागरिकों की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है। शक्तिनगर वार्ड के कई घरों में बारिश का पानी भरने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शताब्दीपुरम, अशोक नगर, खरैया पोखरा, श्रीरामपुरम आदि कॉलोनियों में जलभराव है। सूरजकुंड, रसूलपुर, नंदा नगर, महादेव झारखंडी आदि इलाकों में भी पानी भरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed