फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर: अयोध्या में भूमि पूजन से पहले राममय रहेगी गोरक्षनगरी, ऐसे जगमग रहेगा पूरा शहर

Sat, 01 Aug 2020 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Aug 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakshnagri Gorakhpur will remain auspicious before land worship in Ayodhya
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से पहले ही गोरक्षनगरी राममय होगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पांच अगस्त को भूमि पूजन करेंगे तो गोरखपुर के देवस्थलों व घरों में भी दीप जलेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देवालयों में अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा।

Gorakshnagri Gorakhpur will remain auspicious before land worship in Ayodhya
बाबा गोरखनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

आरएसएस व उसके वैचारिक संगठनों की समन्वय बैठक शुक्रवार को हुई। प्रांत संघचालक पृथ्वीराज सिंह, प्रांत कार्यवाह संजीत गुप्त, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय, बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह इसमें शामिल हुए। तय हुआ कि पांच अगस्त को हर घर में दीपक जलाए जाएंगे। 

Gorakshnagri Gorakhpur will remain auspicious before land worship in Ayodhya
गोरखनाथ। - फोटो : आनंद चौधरी।

सभी चौराहों व घरों को सजाया जाएगा। लोग अपने-अपने घरों में संकीर्तन करेंगे। मंदिरों को सजा कर रामधुन का उद्घोष किया जाएगा। शहरवासी छतों पर खड़े होकर श्रीराम जय राम जय जय राम...का जाप करेंगे। यह सब कार्य शाखा स्तर तक होगा। इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पालन करते हुए घरों पर रहकर सभी खुशी का इजहार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakshnagri Gorakhpur will remain auspicious before land worship in Ayodhya
घर में जलाए जाएंगे दीप। - फोटो : अमर उजाला।

आरएसएस के पदाधिकारियों ने कहा कि पांच अगस्त का दिन हम सभी के लिए विशेष है। हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। नींव पूजन प्रधानमंत्री खुद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gorakshnagri Gorakhpur will remain auspicious before land worship in Ayodhya
शहर के हर मंदिर में होगा रामायण पाठ। - फोटो : अमर उजाला।

देवालयों में अखंड रामायण का पाठ
गोरखनाथ मंदिर, मान सरोवर मंदिर, काली बाड़ी मंदिर और गोरखनाथ थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर को सजाया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में तीन अगस्त से ही अखंड रामायण का पाठ होगा। भव्य दीपोत्सव भी किया जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर कि सचिव द्वारिका तिवारी के मुताबिक तीन से पांच अगस्त की शाम पांच बजे तक अखंड रामायण का पाठ होगा। चार और पांच अगस्त की शाम दीपोत्सव होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कई सौ साल से रामलला की जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हिंदू जनमानस उम्मीद लगाए बैठा था। अब करोड़ों देशवासियों की मुराद पूरी होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed