{"_id":"5f40a4348ebc3e3ca82e9edf","slug":"hartalika-teej-2020-hartalika-teej-2020-puja-celebration-see-latest-photos-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2020: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जल तीज व्रत, तस्वीरों में देखें कैसा रहा 'आस्था' का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hartalika Teej 2020: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जल तीज व्रत, तस्वीरों में देखें कैसा रहा 'आस्था' का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन शुक्रवार को हरतालिका तीज व्रत आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना की। कोरोना संक्रमण के बीच हिंदू घरों में भक्ति व आस्था का माहौल था।
2 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
दिनभर व्रती महिलाओं ने पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं किया। निर्जल व्रत रख वह दिन भर पूजा-अर्चना में व्यस्त रहीं। इस दौरान मौसम ने भी व्रती महिलाओं का साथ दिया। हल्की बूंदाबांदी से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।
3 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
व्रती महिलाओं ने ब्रह्ममुहूर्त से पूर्व उठकर सरगही (दही, चिउड़ा, मिष्ठान, फल) ग्रहण किया। फिर सुबह नहा-धोकर निर्जल व्रत रखने का संकल्प लिया। दिन भर व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं सायंकाल स्नानादि कर सोलह शृंगार से सुसज्जित हुई। भगवान शिव व माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं, कुछ व्रती महिलाएं मंदिरों में पहुंचीं और कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भोलेनाथ को जल चढ़ाया। इसके बाद पुरोहित से व्रती महिलाओं ने कथा श्रवण कर दान-दक्षिणा दिया।
विज्ञापन
5 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर, बेतियाहाता, शाहपुर, आर्यनगर, तारामंडल आदि जगहों पर महिलाओं ने टोलियां बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्रत महात्म्य की कथा सुनी और सुनाई। शनिवार को स्नानादि से निवृत्त होकर पूजा-अर्चना करके सौभाग्य सामग्री व अन्न आदि का दान करके व्रती महिलाओं ने पारण किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।