साल 2017 में गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के कोइलहवा गांव में कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी। इसे खुलवाने पहुंचीं सीओ गोरखनाथ चारू निगम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई थी।
जब भाजपा विधायक की डांट से रो पड़ी थी गोरखपुर की ये महिला आईपीएस, वायरल हुआ था ये वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप था कि ग्रामीणों ने पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसा दिए थे, जिसमें चारू निगम को चोटें आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जाम खुलवा दिया था। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पहुंचे बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने दोबारा सड़क जाम कर दी।
इस बीच उन्होंने चारू को फटकार लगाते हुए कहा था, "इसकी भाषा देखिए, कैसे ये चिल्लाकर हमसे बात कर रही है। देख रहे हैं इसकी बदतमीजी वाली भाषा... आप चुप रहो, यहां एसडीएम साहब खड़े हैं, मैं उनसे बात कर रहा हूं। चुप रहिए आप, आपसे बात मैं नहीं कर रहा हूं। मुझे नियम न बताओ तुम। मैंने बताया न, बर्दाश्त के बाहर मत जाओ। मैं इससे बात नहीं करूंगा, इसके अधिकारी को बुलाइए।"
इसके जवाब में आईपीएस चारू बोलीं, "मैं भी इस क्षेत्र की क्षेत्राधिकारी हूं और जो लॉ एंड ऑर्डर आपने बिगाड़ रखा है। उसी के संबंध में आपसे बात करने आई हूं।" ये कहते ही आईपीएस की आंख में आंसू आ गए। सोशल मीडिया पर इस बहस का वीडियो खूब वायरल हुआ था।
#WATCH: IPS Charu Nigam broke down as BJP Gorakhpur (Urban) MLA Radha Mohan Das Agarwal kept yelling at her 'don't cross limits' (May 7) pic.twitter.com/Ukmw0f3H59— ANI UP (@ANINewsUP) May 8, 2017