{"_id":"5f59e50f8ebc3e81b65b3872","slug":"kushinagar-teacher-murder-and-mob-killed-aryaman-murder-case-news-update-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस हत्यारे को भीड़ ने दी थी मौत की सजा, उसने पहले भी परिवार की लड़की को दिया था जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस हत्यारे को भीड़ ने दी थी मौत की सजा, उसने पहले भी परिवार की लड़की को दिया था जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोते बिलखते मृत शिक्षक के परिजन।(इनसेट में मृत आरोपी और मृत शिक्षक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या और भीड़ द्वारा आरोपी को पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शिक्षक के परिजनों से आरोपी युवक की जान-पहचान थी। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस का अब पूरा ध्यान इस बात पर है कि आरोपी किस मकसद से इतनी सुबह शिक्षक के घर पहुंचा था।
2 of 6
बाएं हत्यारोपी को पीटती भीड़, दाएं भीड़ और इनसेट में हत्यारा मृतक आर्यमन।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार की सुबह रामपुर बंगरा निवासी शिक्षक सुधीर सिंह की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी गई थी। घटना से नाराज भीड़ ने आरोपी युवक को पुलिस के हाथों से छीनकर मार डाला था। परंतु घटना के बाद से ही लोगों को यह बात खटक रही है कि आखिर आरोपी इतनी सुबह यहां पहुंचा कैसे? अगर अपरिचित था तो उसे घर के भीतर बैठाकर चाय-नाश्ता क्यों कराया गया?
3 of 6
रोती बिलखती मृत शिक्षक की पत्नी और दो बेटे।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा है कि गोली चलने से काफी पहले से युवक घर के अंदर मौजूद था। हालांकि पहले दिन से ही परिजन आरोपी युवक से किसी तरह की जान-पहचान से इंकार कर रहे हैं। परंतु मंगलवार की रात में वायरल हुए एक वीडियो से यह बात सामने आई कि आरोपी युवक इस परिवार की एक लड़की को काफी दिन से परेशान कर रहा था और उसने धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने जब युवक और शिक्षक के घरवालों के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला तो इससे स्पष्ट हो गया कि इनके बीच पहले भी बातचीत हो चुकी है। इससे यह बात तो स्पष्ट हो गई कि आरोपी युवक अपरिचित नहीं था और इसी के चलते उसे घर में आसानी से प्रवेश मिल गया था।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
अब पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि घर आए युवक और शिक्षक के बीच ऐसी क्या बात हुई कि गोली चलाने की नौबत आ गई। आरोपी युवक अपने साथ असलहा लेकर आया था तो यह भी संभव है कि इनके बीच पहले से कोई विवाद रहा हो। इन सवालों का उत्तर भी पुलिस तेजी से खोज रही है। इसके अलावा गोरखपुर में भी दोनों के बीच के संबंधों की पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है कि बहुत जल्दी पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर देगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।