{"_id":"625f8c52325c841e814c0c61","slug":"light-metro-with-three-coaches-will-run-in-metropolis-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा, बोले- छह माह में शुरू हो जाए मेट्रो का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा, बोले- छह माह में शुरू हो जाए मेट्रो का काम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:06 AM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि महानगर में मेट्रो के संचालन के संबंध में शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई है। उम्मीद है कि गोरखपुर मेट्रो कार्पोरेशन जल्द वजूद में आ जाएगा। प्रदेश स्तर पर जो काम होने हैं, उसके शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर काम में तेजी आ जाएगी। प्राधिकरण, मेट्रो के संबंध में पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur metro
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महानगर में तीन बोगियों वाली लाइट मेट्रो के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा है कि छह माह के भीतर गोरखपुर मेट्रो के काम की शुरूआत हो जानी चाहिए। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गोरखपुर मेट्रो कार्पोरेशन का गठन हो जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेट्रो की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर मेट्रो के काम की शुरूआत छह महीने के भीतर कर दी जाए। इसके लिए जल्द सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गोरखपुर लाइट मेट्रो के संचालन पर 4589 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
2 of 5
गोरखपुर मेट्रो का मैप।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, मुख्यमंत्री की वीसी के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इस संबंध में सक्रिय हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने मातहतों के साथ महानगर में मेट्रो संचालन की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की। उपाध्यक्ष का कहना है कि गोरखपुर मेट्रो कार्पोरेशन का गठन शासन स्तर से होना है। जल्द ही इसके गठित की उम्मीद है।
3 of 5
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के रूट पर फोरलेन का निर्माण कार्य लगभग पूरा
महानगर में जिस रूट से मेट्रो गुजरनी है, उस पर फोरलेन निर्माण का कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी से गुरुंग तिराहा होते हुए मोहद्दीपुर तक फोरलेन बन चुका है। इसी तरह मोहद्दीपुर से गोरखनाथ मंदिर होते हुए जंगल कौड़िया तक फोरलेन का काम आखिरी चरण में है। चूंकि फोरलेन के डिवाइडर पर ही मेट्रो के लिए पिलर बनने हैं, ऐसे में अब कोई बाधा नहीं रहेगी। इसी के साथ गुलरिहा से मेडिकल, असुरन होते हुए धर्मशाला तक भी पिलर बनाने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Metro
- फोटो : istock
महानगर में दो रूटों पर दौड़ेगी मेट्रो
तीन बोगियों (कार) वाली मेट्रो महानगर में दो रूटों पर दौड़ेगी। पहला रूट 15.14 किमी लंबा होगा, जो श्यामनगर (बरगदवां के पास) से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक होगा। इस पर कुल 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। दूसरा रूट गुलरिहा से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए नौसड़ तक जाएगा। यह रूट 12.70 किमी लंबा है, जिस पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह।
- फोटो : amar ujala
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि महानगर में मेट्रो के संचालन के संबंध में शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई है। उम्मीद है कि गोरखपुर मेट्रो कार्पोरेशन जल्द वजूद में आ जाएगा। प्रदेश स्तर पर जो काम होने हैं, उसके शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर काम में तेजी आ जाएगी। प्राधिकरण, मेट्रो के संबंध में पूरी तरह से गंभीर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।