{"_id":"61a1c3d294079808ff3e25cf","slug":"mission-up-election-2022-pm-modi-will-seek-blessings-from-gorakhpur-to-win-bjp-in-assembly-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिशन यूपी 2022: भाजपा का मंगल करेंगे पीएम मोदी, तीसरी बार गोरखपुर से मांगेंगे जीत का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन यूपी 2022: भाजपा का मंगल करेंगे पीएम मोदी, तीसरी बार गोरखपुर से मांगेंगे जीत का आशीर्वाद
संतोष सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को तीसरी बार गोरखपुर आएंगे। वे खाद कारखाना मैदान में जनसभा करके यूपी के साथ ही पूर्वांचल की जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। खाद कारखाना, एम्स व आरएमआरसी के नौ लैबों का लोकार्पण करके विकास के एजेंडे को धार भी देंगे। गोरखपुर या फिर आसपास के जिलों में पीएम की जनसभा का फायदा भाजपा को खूब मिलता है। इसकी तस्दीक 2014 के लोकसभा, 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे भी करते हैं। जनसभा मंगलवार को है, लिहाजा भाजपा नेताओं को मंगल की और ज्यादा उम्मीद है।
Trending Videos
पीएम के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर एम्स में तैयारी तेज हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला।
इस बार भी खाद कारखाना मैदान से ही जनता जनार्दन से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। भाजपा के लिहाज से गोरखपुर-बस्ती व आजमगढ़ मंडल महत्वपूर्ण हैं। तीन मंडलों के दस जिलों में विधानसभा की 62 सीटें हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह कहते हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। अकेले भाजपा 44 सीटें जीतने में सफल रही थी। दो सीटों पर सहयोगी दल के प्रत्याशियों को जीत मिली थी। इस बार भी अच्छा माहौल है। भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स परिसर में जगह-जगह फूल लगाए जा रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
एक महीने के अंदर ही गोरखपुर क्षेत्र में तीसरी बार आएंगे प्रधानमंत्री
आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसे प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ दौरों से समझा जा सकता है। एक महीने के अंदर ही प्रधानमंत्री तीसरी बार गोरखपुर-बस्ती मंडल में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करने आ रहे हैं। इससे पहले 20 अक्तूबर को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। कुशीनगर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ाने शुरू हो गई हैं। जल्द ही इंटरनेशनल उड़ाने भी शुरू होंगी। इसी तरह 25 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर से यूपी के नौ राजकीय मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया था। इसमें देवरिया व सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज भी शामिल थे। अब सात दिसंबर को गोरखपुर आ रहे हैं।

गोरखपुर खाद कारखाना।(इनसेट में पीएम मोदी व सीएम योगी)।
- फोटो : अमर उजाला।
जो वादा किया, उसे निभाया
लोकसभा चुनाव के दौरान 23 जनवरी 2014 को प्रधानमंत्री की जनसभा खाद कारखाना के पास ही मानबेला मैदान में हुई थी। प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में आए मोदी ने तत्कालीन सांसद व वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खाद कारखाना चलाने की मांग का संज्ञान लिया था। मोदी ने साफ कहा था कि केंद्र में भाजपा सरकार बनी तो खाद कारखाना चलाया जाएगा। भाजपा की सरकार बनी और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने ही खाद कारखाने का शिलान्यास किया, अब लोकार्पण करने आ रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जीत मिली थी। गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नौ लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में आ गईं थीं।

मगहर में पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 में से 37 सीटें जीतीं
2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर संतकबीरनगर में जनसभा हुई थी। तब भी चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए थे। गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की 41 सीटें हैं। इसमें से 37 सीटों पर भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टियों को जीत मिली थी। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर में विपक्ष का खाता तक नहीं खुला था। गोरखपुर में विधानसभा की नौ में से आठ सीटों पर जीत मिली थी। देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर की जनता ने भी भाजपा के ज्यादातर प्रत्याशियों को विजयी बनाया था।