फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद रवि किशन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, कहा- गोरखपुर में जल्द बनेगी फिल्म इंडस्ट्री

Thu, 27 Aug 2020 08:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Aug 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
MP Ravi Kishan met BJP National President JP Nadda
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा से मुलाकात करते सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रसार, नई शिक्षा नीति, गोरखपुर क्षेत्र के विकास और यहां फिल्म इंडस्ट्री के निर्माण के प्रयास को लेकर विस्तार से चर्चा की।
MP Ravi Kishan met BJP National President JP Nadda
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।
सांसद रवि किशन ने कोरोना संकट काल में देश के नागरिकों की सुरक्षा और संकट से निपटने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही सेवा कार्यो और जनहित के प्रयासों के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।
MP Ravi Kishan met BJP National President JP Nadda
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।

मुलाकात के दौरान सांसद ने सरकार की योजनाओं को लेकर बातचीत की। इन योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक करने के अपने प्रयासों में बारे विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और उसके निवारण के प्रयास से भी अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Ravi Kishan met BJP National President JP Nadda
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter
राष्ट्रीय अध्यक्ष को सांसद रवि किशन ने बताया कि कोरोना काल में वह लगातार अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर संभव सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित किए जाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
MP Ravi Kishan met BJP National President JP Nadda
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा और सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री बन जाने से पूर्वांचल के लोगों को रोज़गार भी मुहैया होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस प्रकरण पर पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed