{"_id":"6298d2717c60060af968a7c9","slug":"mp-ravi-kishan-said-wrong-history-was-taught-to-every-indian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur MP: सांसद रवि किशन बोले, हर भारतीय को पढ़ाया गया गलत इतिहास, अब फिल्में दिखा रही सही राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur MP: सांसद रवि किशन बोले, हर भारतीय को पढ़ाया गया गलत इतिहास, अब फिल्में दिखा रही सही राह
Thu, 02 Jun 2022 08:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि पहले हर भारतीय को गलत इतिहास पढ़ाया गया। अब फिल्मों के जरिए सही इतिहास बताया जा रहा है।
सांसद रवि किशन।
- फोटो : twitter @ravikishann
पहले गृहमंत्री अमित शाह और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम के साथ फिल्म देखी है। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। हर भारतीय राष्ट्रवाद का समर्थक है।
सांसद रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला।
ज्ञानवापी पर सच सामने आया
वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण पर भी सांसद ने खुलकर बोला और कहा कि नंदी किसका इंतजार कर रहे थे, ये अब साफ हो गया है। 500-800 वर्ष पहले मंदिरों को ध्वस्त किया गया। अब सच सामने आ रहा है। ज्ञानवापी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तमाम साक्ष्य भी सामने आ चुके हैं। कोर्ट को जो भी निर्णय आए, सबको मानना चाहिए। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अगर कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

सिद्धू मूसेवाला, अफसाना खान
- फोटो : Social media
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निष्पक्ष जांच जरूरी
सांसद ने कहा कि पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अब गायक केके के निधन से फिल्म जगत स्तब्ध है। पंजाबी गायक की हत्या ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसका जवाब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देना होगा। युवा गायक की फैन फालोइंग जबरदस्त थी, फिर भी सुरक्षा हटा ली गई। इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

मशहूर गायक दिवंगत कृष्ण कुमार (केके) कुन्नथ
- फोटो : twitter
बड़े कार्यक्रमों में एंबुलेंस व चिकित्सकीय सुविधा की जरूरत
सांसद ने कहा कि कोलकाता में गायक केके का निधन दुखदायी है। बड़े कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था रहती है, लेकिन चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव दिखता है। अब हर कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस व चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध रहे, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। इसकी मांग संसद में रखी जाएगी।