फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉकी गुरु इमरान की बायोपिक में दिख सकते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इन अभिनेत्रियों से चल रही है बात

Tue, 29 Dec 2020 11:12 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Dec 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and Sonakshi and bhumi will seen in hockey guru Imran biopic
अभिनेता नवाजुद्दीन, अभिनेत्री सोनाक्षी और भूमि। - फोटो : अमर उजाला।
देश को आठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 50 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले गोरखपुर के हॉकी गुरु मोहम्मद इमरान की बॉयोपिक बनाई जाएगी। स्टार कास्ट पर आरबी प्रोडक्शन ने काम भी शुरू कर दिया है। अब तक हुई बातचीत के मुताबिक हॉकी गुरु का किरदार मशहूर सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी निभा सकते हैं। वहीं, अभिनेत्रियों के रूप में सोनाक्षी सिन्हा और भूमि पेडनेकर के नाम पर मंथन किया जा रहा है।
Nawazuddin Siddiqui and Sonakshi and bhumi will seen in hockey guru Imran biopic
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी व हॉकी गुरु मोहम्मद इमरान। - फोटो : अमर उजाला।
फिल्म के प्रोड्यूसर सरबजीत मूवी फेम राजेश बेरी और गोरखपुर के आकाशदीप चंद पांडेय हैं। आकाशदीप ने बताया कि फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग गोरखपुर में होगी। 1975-85 के दौर को रिक्रिएट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म सिनेमा का मजबूत विकल्प बनकर उभरा है। इस प्लेटफॉर्म पर नवाजुद्दीन की लोकप्रियता ज्यादा है। इसलिए उन्हें कास्ट करने की योजना है। दो से तीन सप्ताह में पूरी टीम नवाजुद्दीन के साथ बैठेगी। अगले महीने स्टार कास्ट के साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा। फिल्म के अन्य कलाकारों में बोमन ईरानी और अनुपम खेर को कास्ट करने की योजना है। फिल्म में तीन अभिनेत्रियों होंगी।
Nawazuddin Siddiqui and Sonakshi and bhumi will seen in hockey guru Imran biopic
हॉकी गुरु मोहम्मद इमरान। - फोटो : अमर उजाला।
फर्टिलाइजर मस्जिद कंपाउंड में सिखाते हैं हॉकी का गुर
फर्टिलाइजर मस्जिद कंपाउंड में 1500 रुपये के भाड़े पर 600 वर्ग फीट के पुराने मकान में साल 2008 से रह रहे हैं। इमरान के साथ पत्नी यासमीन जहां, पुत्र मोहम्मद आमिर और विवाहित बेटी उज्ज्मा खान भी रहते हैं। 66 साल के इमरान मूलरूप से जौनपुर जिले के अबीरगढ़ टोला थाना कोतवाली के निवासी हैं। साल 1973 में रोजी-रोटी की तलाश में वे गोरखपुर आए। खेल कोटे से खाद कारखाने में वे नौकरी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and Sonakshi and bhumi will seen in hockey guru Imran biopic
सम्मानित होते हॉकी गुरु मोहम्मद इमरान। - फोटो : अमर उजाला।
खाद कारखाने को अपनी कर्मभूमि बनाते हुए इमरान ने हॉकी की ट्रेनिंग देना जारी रखा। 31 दिसंबर, 2002 में खाद कारखाना अचानक बंद हुआ तो उनकी नौकरी चली गई। परिवार चलाने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों के लिए लोअर बनाने का कारखाना शुरू किया, लेकिन बाजार के मुकाबले हार गए। पेंशन से गुजारा मुश्किल था, लिहाजा घर-घर जाकर स्पोर्ट्स किट बेचने लगे। फिलहाल उनके बेटे मोहम्मद आमिर ने परिवार संभाल रखा है।
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and Sonakshi and bhumi will seen in hockey guru Imran biopic
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
ध्यानचंद से सीखे थे हॉकी के गुर
इमरान को हॉकी खेलने का शौक बचपन से था। पढ़ाई के दौरान उन्होंने झांसी के गड्ढे वाले मैदान पर हॉकी की बारीकियां सीखीं। खेल की बदौलत ही 70 के दशक में मेजर ध्यानचंद और केडी सिंह के करीब रहे। उन्हें गोरखपुर विश्वविद्यालय से गुरु श्री का अवार्ड, राष्ट्रीय गौरव अवार्ड, 'द रीयल हीरो ऑफ सोसायटी' और 'मेधावीर अर्जुन' सम्मान मिला। उनके सिखाए कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें निधि खुल्लर, संजू ओझा, रीता पांडेय, रजनी चौधरी, प्रवीण शर्मा, जनार्दन गुप्ता, सनवर अली और प्रतिभा चौधरी आदि शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed