सब्सक्राइब करें

साल 2021 में गोरखपुर को मिलेंगी ये 21 बड़ी सौगातें, रहने वाले गर्व से कहेंगे- हम हैं गोरखपुरी

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
New year 2021 special for Gorakhpur residents 21 gifts will be available
गोरखपुर के विकास को लग जाएंगे पंख। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुरवासियों के लिए नया साल उम्मीदों से भरा है। इस साल तमाम विकास कार्य मूर्त रूप लेंगे। गोरखपुर जिला चिकित्सा, शिक्षा के साथ विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। चिड़ियाघर जल्द ही आम जनता के लिए खुल जाएगा। खाद का उत्पादन शुरू हो जाएगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर की सुपर स्पेशियालिटी विंग भी काम करने लगेगी। फोरेंसिक लैब में जांचें होंगी। शहर के हर तरफ फोरलेन सड़कों का जाल होगा। मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया, असुरन चौक से महराजगंज और देवरिया फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा। दिसंबर 2021 तक गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। गोरखपुर से लखनऊ को जोड़ने वाली सड़क छह लेन की बन जाएगी। नए साल में ही कोरोना वायरस की चुनौती से निपटा जाएगा। इसकी तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुटा है। जनवरी या फिर फरवरी से कोरोना की वैक्सीन लग सकती है।

New year 2021 special for Gorakhpur residents 21 gifts will be available
गोरखपुर प्राणि उद्यान। - फोटो : अमर उजाला।

चिड़ियाघर
चिड़ियाघर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही जानवर आएंगे, फिर लोकार्पण के साथ चिड़ियाघर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 221 करोड़ की लागत से बने प्राणि उद्यान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जनवरी को लोकार्पण कर सकते हैं। यह गोरखपुर के लिए सबसे बड़ी सौगात होगी। गोरखपुर के विनोद वन से सबसे पहले जानवर लाए जाएंगे। लखनऊ, कानपुर के साथ ही गुजरात के चिड़ियाघर से भी जानवर आएंगे।

Trending Videos
New year 2021 special for Gorakhpur residents 21 gifts will be available
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay

कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी
कोरोना महामारी के बीच लोगों को वैक्सीन का इंतजार था। यह इंतजार 2021 में जाकर खत्म हो जाएगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह से पहले चरण में हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगने की शुरुआत हो जाएगी। दूसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का, तीसरे चरण में 60 वर्ष से नीचे के लोग जो बीमार होंगे, उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
New year 2021 special for Gorakhpur residents 21 gifts will be available
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला

एम्स
अगस्त 2021 से एम्स गोरखपुर में गंभीर मरीजों का इलाज भी शुरू हो जाएगा। 750 बेड के सुपर स्पेशियालिटी विंग की शुरूआत नए साल में संभव है। ऐसा हुआ तो गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के साथ ही बिहार, नेपाल से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। नए सत्र से ही एमबीबीएस की 100 सीटें भरी जाएंगी। अभी 50 सीटें हैं। दूसरी तरफ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के बाल रोग चिकित्सा संस्थान की शुरूआत भी हो सकती है।

विज्ञापन
New year 2021 special for Gorakhpur residents 21 gifts will be available
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।

खाद कारखाना  
करीब ढाई दशक से बंद खाद कारखाने की जगह नया कारखाना जून 2021 तक शुरू हो जाएगा। फरवरी में ही इसका निर्माण पूरा हो जाता मगर कोविड-19 की वजह से लंबे समय तक काम ठप रखना पड़ा। हालांकि यूरिया का उत्पादन भले ही जून में शुरू हो मगर एचयूआरएल ने इसी साल से देश के दूसरे कारखानों से खाद मंगाकर यहां से बिक्री शुरू कर दी है।  करीब सात हजार करोड़ की लागत से बन रहे इस खाद कारखाने से रोजाना 3850 मीट्रिक टन खाद का उत्पादन होगा। जापानी कंपनी टोयो इसका निर्माण करा रही है। इस कारखाने का 149.5 मीटर ऊंचा प्रिलिंग टॉवर दुनिया के सभी खाद कारखानों के प्रिलिंग टॉवर से ऊंचा है। जून 2016 में इसकी नींव पड़ी थी। अब तक 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। जापान समेत देश के विभिन्न जगहों से आने वाली सभी मशीनें कारखाना परिसर में पहुंच चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed