{"_id":"5e3c1e288ebc3ee6140f12aa","slug":"onion-sold-in-wholesale-market-price-25-rupees-kg-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: थाली में फिर से लौटा प्याज, बेहद सस्ता हो गया आज, इतनी गिर चुकी है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: थाली में फिर से लौटा प्याज, बेहद सस्ता हो गया आज, इतनी गिर चुकी है कीमत
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छह महीने तक आम से खास बना प्याज एक बार फिर से आम बन गया है। पिछले एक महीने में प्याज की कीमत 100 रुपये किलो से घटकर 25 रुपये किलो पर पहुंच गई है। प्याज की कीमतें कम होने से एक ओर जहां प्याज व्यापारियों के बिक्री में इजाफा हुआ है वहीं आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
प्याज उत्पादक राज्यों में अत्यधिक बारिश से प्याज की पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ा। फुटकर बाजार में 20 रुपये किलो बिकने वाले प्याज की कीमत 120 किलो तक पहुंच गई। इससे लगभग छह महीने तक प्याज आम लोगों की पहुंच से दूर हो गया था।
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी पहले सप्ताह से प्याज की नई फसल बाजार में आने के बाद प्याज की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। बृहस्पतिवार को महेवा सब्जी मंडी में 25 से 28 रुपये किलो तक बिकी। वहीं फुटकर बाजार में प्याज 30 से 35 रुपये किलो तक बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने कहा, ठीक हुई दुकानदारी
महेवा मंडी के प्याज व्यापारी शम्स अहमद राइन ने बताया कि प्याज की कीमतें बढ़ने से दुकानदारी ठप हो गई थी। एक बार फिर प्याज की कीमतें कम होने से ग्राहकों में इजाफा हुआ है इससे दुकानदारी ठीक हो गई है। असुरन मंडी के फुटकर प्याज व्यापारी सुनील ने बताया कि प्याज के दाम कम होने से बिक्री ठीक हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।