फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर सिंह ने महाभारत की द्रोपदी से की थी अपनी दाढ़ी की तुलना, कहा था- 'सपा के विनाश तक ऐसे ही रहेगी'

Sun, 02 Aug 2020 08:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 Aug 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
Political leader Amar singh special story after his death
अमर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

राज्य सभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार को 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि वे कभी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शुमार रहे थे। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए अमर सिंह की खास कहानी...

Political leader Amar singh special story after his death
अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बात साल 2012 के विधानसभा चुनावों की है। अमर सिंह समाजवादी पार्टी से निकाले जा चुके थे। सपा से बाहर होने के बाद उन्होंने लोकमंच नाम से एक सियासी दल का गठन किया था। इस दल ने यूपी की 360 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए। 

Political leader Amar singh special story after his death
अमर सिंह और अभिनेत्री श्रीदेवी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

अमर सिंह और सिने अभिनेत्री स्टार प्रचारक के रूप में दौरा कर रहे थे। गोरखपुर मंडल के भी अधिकतर सीटों पर अमर सिंह के लोकमंच से प्रत्याशी मैदान में थे। अमर सिंह गोरखपुर क्षेत्र में कई दिनों के प्रवास पर पहुंचे थे। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Political leader Amar singh special story after his death
अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

चुनाव में इंटरव्यू के दौरान जब उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी के बारे में सवाल हुआ तो अमर सिंह ने बड़ी बेबाकी से अपनी दाढ़ी की तुलना महाभारत के एक प्रसंग सुनाते हुए द्रोपदी के खुले बालों से की थी।

विज्ञापन
Political leader Amar singh special story after his death
मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला

अमर सिंह ने कहा कि महाभारत में द्रोपदी ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए कौरवों के विनाश तक अपने केशों को खुला रखने की प्रतिज्ञा की थी, उसी तरह मैनें अपनी दाढ़ी को तबतक न कटवाने का निर्णय लिया है जबतक समाजवादी पार्टी को बर्बाद नहीं कर देता। सपा का खात्मा होने के बाद ही उनके अपमान का बदला पूरा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed