{"_id":"5e401c268ebc3ee61965175e","slug":"relail-shopkeeper-sale-vegetable-in-double-tripple-rate-on-local-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फुटकर विक्रेताओं से सब्जी खरीदते हैं तो आज ही लेना बंद कर देंगे, देखें कैसे लुट रहे हैं आप?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटकर विक्रेताओं से सब्जी खरीदते हैं तो आज ही लेना बंद कर देंगे, देखें कैसे लुट रहे हैं आप?
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
सब्जी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
थोक मंडी की तुलना में सब्जियां फुटकर में दो से तीन गुनी कीमतों पर बेची जा रही हैं। आम ग्राहक इस बात से अनजान हैं कि थोक मंडी में हरी सब्जियों के दाम आवक ज्यादा होने की वजह से काफी कम हो चुके हैं। इसका फायदा उठाकर उनकी जेब पर डाका डाला जा रहा है।
Trending Videos
vegetable
- फोटो : vegetable
शहर में एक ओर जहां थोक मंडी में हरी सब्जियों के दाम बेहद कम हैं तो वहीं दूसरी ओर फुटकर मंडियों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। यहां सब्जियां थोक की तुलना में दो से तीन गुनी कीमतों पर बेची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी महंगी होने से ग्राहकों की भीड़ लग रही कम
थोक विक्रेता अवध गुप्ता का कहना है कि मंडी में हरी सब्जियों की आवक अधिक होने से दाम काफी कम हो गए हैं। मांग से अधिक आवक होने से सब्जियों को कम कीमतों पर बेचना पड़ रहा है।
vegetable
वहीं फुटकर दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि हरी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में हरी सब्जियों पर अधिक मुनाफा रखकर बेचा जाता है जिससे सब्जियों के सड़ने पर व्यापारियों को अधिक नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
बाजार में सब्जी की लगी दूकान।
सब्जी थोक दाम फुटकर दाम
लौकी 10 20
भिंडी 25 50
कटहल 20 40
पत्ता गोभी 10 20
गोभी 10 30
बैंगन 15 40
मटर 20 40
कद्दू 10 20
टमाटर 05 20
हरी मिर्च 15 40
नोट : सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो में
लौकी 10 20
भिंडी 25 50
कटहल 20 40
पत्ता गोभी 10 20
गोभी 10 30
बैंगन 15 40
मटर 20 40
कद्दू 10 20
टमाटर 05 20
हरी मिर्च 15 40
नोट : सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो में
