फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: राप्ती नदी पर रस्सी का पुल और तट पर बनेगा फन पार्क, पर्यटक केंद्र बनाने में जुटा नगर निगम

Wed, 14 Sep 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Sep 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Rope bridge on Rapti river and Fun Park will be built on bank
गोरखपुर राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के रामगढ़ताल की तरह राप्ती तट पर मनोरंजन का मनमोहक स्थल बनेगा। रामगढ़ताल में शिकारा, स्पीड बोट, रेस्टोरेंट चलाने वाली संस्था ने इसके लिए नगर आयुक्त के सामने अपना प्रोजेक्ट पेश किया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने इसे सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दशहरा के पहले राप्ती तट लोगों के लिए शहर का एक और बेहतरीन पर्यटन स्थल बन जाएगा।



 

Rope bridge on Rapti river and Fun Park will be built on bank
गोरखपुर राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

कंपनी के प्रोजेक्ट के अनुसार राजघाट स्थित राप्ती तट के दोनों तरफ रामघाट से गुरु गोरखनाथ घाट तक रस्सी का पुल बनाया जाएगा। जिसपर सैलानी रोमांच का सफर तय करेंगे। राप्ती नदी के तट पर बच्चों के लिए फन पार्क के साथ नदी में मस्ती के लिए स्पीड बोट का संचालन किया जाएगा।

 

Rope bridge on Rapti river and Fun Park will be built on bank
गोरखपुर राजघाट। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

घाटों का हुआ है सुंदरीकरण
राप्ती तट पर रामघाट और गुरु गोरखनाथ घाट को विकसित किया गया है। पार्षद मदन अग्रहरि और संजय श्रीवास्तव की अगुवाई में राप्ती आरती का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें काफी श्रद्धालु शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rope bridge on Rapti river and Fun Park will be built on bank
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं, अब नगर निगम ने इसे पर्यटन के लिहाज से और मनोरंजक और आकर्षक बनाने की योजना तैयार की है। पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शिकारा का भी संचालन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
Rope bridge on Rapti river and Fun Park will be built on bank
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल की तर्ज पर राप्ती तट स्थित रामघाट और गुरु गोरखनाथ घाट को विकसित किया जा रहा है। जल्द ही यहां आने वाले सैलानियों को बच्चों का फन पार्क, स्पीड बोट, रस्सी के पुल की सुविधा मिलने लगेगी। पूरी कोशिश है कि दशहरा से पहले सभी सुविधाओं का शुभारंभ कर दिया जाए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed