फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी तू छलिया लगता है: गाने पर सीओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सफाई में कहा- मेरी पिक लगाकर कोई कर रहा ऐसा

Tue, 13 Sep 2022 06:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Sep 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Video viral on song Kabhi Tu Chhalia lagta hai in uniform of police CO in Maharajganj
वर्दी में सीओ का फिल्मी गाने पर वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पुलिस जवानों द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर उन्हें वायरल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिनमें एक कांन्स्टेबल से लेकर पुलिस के बड़े अधिकारी तक फिल्मी गानों पर अपने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई भी की जा रही है। अभी हाल ही में मुरादाबाद में दो महिला कांस्टेबल द्वारा रील बनाकर वीडियो वायरल करने के मामले में अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई भी की गई है। लेकिन उसके बाद भी पुलिसकर्मियों का सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल करने का मोहभंग नहीं हो रहा है।

Video viral on song Kabhi Tu Chhalia lagta hai in uniform of police CO in Maharajganj
वर्दी में सीओ का फिल्मी गाने पर वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

ताजा मामला महाराजगंज जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे का है, जो सोशल मीडिया पर फिल्मी गाने पर वीडियो बनाकर हमेशा वायरल करते रहते हैं, जिससे पुलिस विभाग के ये अधिकारी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

Video viral on song Kabhi Tu Chhalia lagta hai in uniform of police CO in Maharajganj
वर्दी में सीओ का फिल्मी गाने पर वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने अभी हाल ही में फेसबुक पर 'कभी तू छलिया लगता है, कभी दीवाना लगता है'  गाने पर रील बना कर उसे सोशल मीडिया पर डाला है। जो सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Video viral on song Kabhi Tu Chhalia lagta hai in uniform of police CO in Maharajganj
वर्दी में सीओ का फिल्मी गाने पर वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीओ सुनील दत्त दुबे वर्दी में अपनी सरकारी गाड़ी में बैठकर गाने पर मुस्कुराते और उसे गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो कुछ ही समय में सुर्खियों में आ गया और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Video viral on song Kabhi Tu Chhalia lagta hai in uniform of police CO in Maharajganj
वर्दी में सीओ का फिल्मी गाने पर वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि पुलिस विभाग के ये अधिकारी अक्सर अपने द्वारा कोई न कोई रोचक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड चर्चा में रहते हैं। वहीं सीओ ने फेसबुक के जरिए बताया है कि मेरा ये वीडियो फिल्मी गाना लगाकर वायरल किया जा रहा है, कोई मेरे नाम से मेरी पिक लगाकर ऐसा कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed