{"_id":"6a83796a2586115fa400be52","slug":"rise-in-patients-with-cold-and-fever-due-to-sunshine-following-rain-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183445-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश के बाद धूप के कारण बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश के बाद धूप के कारण बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़ी नजर आई। पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की कतार लगी रही। सुबह से ही अस्पताल में मरीज और उनके तीमारदार पहुंचने लगे। एक सप्ताह से बारिश के बाद तेज धूप के कारण सर्दी-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। ओपीडी के साथ चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ दिखाई दी।
मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बदलते मौसम की चपेट में आ रहे हैं। कई मरीजों में बुखार के साथ कमजोरी, गले में खराश और खांसी की शिकायत भी सामने आ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक तापमान में बदलाव और खानपान में लापरवाही के कारण वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले सर्दी, बुखार, खांसी और उल्टी की शिकायत लेकर रोजाना 30 से 40 मरीज पहुंच रहे थे। अब इन लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 80 से 90 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। बुखार या अन्य लक्षण लगातार बने रहने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच कराकर उपचार कराएं। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।