अब तक की बाढ़ के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए जनपद में तबाही मचाने वाली सरयू नदी का जलस्तर नीचे आने लगा है। बीते 24 घंटे में गोला क्षेत्र में इसका पानी 40 सेमी कम हुआ। जबकि राप्ती नदी स्थिर हो गई है। हालांकि इन सबके बावजूद बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
Gorakhpur Flood: गोरखपुर में घटने लगा सरयू का जलस्तर, राप्ती नदी भी हुई स्थिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा कार्यालय के मुताबिक भले पानी कम हो गया है, लेकिन जो गांव प्रभावित हुए हैं वहां सरकारी सहायता दी जानी है, इस लिए उनको प्रभावित बताया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित गांवों में 329 नावें लगाई गईं हैं। बाढ़ से 1,32,173 आबादी और 14,762 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।
सरयू नदी का जलस्तर अयोध्या से लेकर बरहज तक घटने लगा है। जिले में उसके घटने की रफ्तार ठीक है। राप्ती नदी का पानी स्थिर है, कुछ बढ़ सकता है। सभी बंधे सुरक्षित हैं। सिंचाई विभाग अलर्ट है। - रूपेश खरे, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड 2
- सरयू अयोध्या 93.060, खतरे का निशान 92.730
- सरयू बरहज 68.470, खतरे का निशान 66.500
- कुआनों चंद्रदीप घाट 91.500, खतरे का निशान 88.440
- राप्ती बर्डघाट 76.100, खतरे का निशान 74.980
- रोहिन तिनमुहानी 80.930, खतरे का निशान 82.440
- गोर्रा पिडरा घाट 71.400, खतरे का निशान 70.500