फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन में तामेश्वरनाथ धाम में रहती थी रौनक, अब इस वजह से यहां पसरा है सन्नाटा, देखें तस्वीरें

Mon, 13 Jul 2020 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, हरिहरपुर (संतकबीरनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
sawan 2020 special story of Baba tameshwar nath dham mela remove due to coronavirus see latest photos
तामेश्वरनाथ नाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला।

सावन में संतकबीरनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम मंदिर में हर साल श्रद्धालुओं की भारी मात्रा में भीड़ जुटती है और पूरे महीने मेला लगने से रौनक रहती है। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से जहां सन्नाटा पसरा है। वहीं इक्का-दुक्का जो लोग पहुंच रहे हैं, वे सभी दूर से ही भगवान शिव को प्रणाम कर फिर वापस अपने घरों को लौट जा रहे हैं।

sawan 2020 special story of Baba tameshwar nath dham mela remove due to coronavirus see latest photos
तामेश्वरनाथ नाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, महाभारत कालीन ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। यहां मांगी गई भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। यहां प्रत्येक सोमवार को लोग जलाभिषेक करते हैं और महाशिवरात्रि व सावन में मेला भी लगता है।

sawan 2020 special story of Baba tameshwar nath dham mela remove due to coronavirus see latest photos
तामेश्वरनाथ नाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला।

इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से प्रशासन और मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोगों ने सुरक्षा के दृष्टिगत सावन में महीने भर मंदिर को बंद रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में यहां मेल तो दूर लोग मंदिर में भगवान को जल चढ़ाने भी नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2020 special story of Baba tameshwar nath dham mela remove due to coronavirus see latest photos
तामेश्वरनाथ नाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला।

ग्राम प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, प्रहलाद, ब्रह्मशंकर, बलदेव, ओम अनुपम भारती ने बताया कि शिव मंदिर के सामने व पोखरे की सीढ़ियों पर फूल, बेलपत्र, हल्दी, चंदन सहित शिव पूजा में प्रयोग होने वाली वस्तुओं की दुकानें रविवार को ही सज जाती थीं। लोग प्रत्येक सोमवार को दिनभर जलाभिषेक करने के बाद मेले का लुफ्त भी उठाते थे।

विज्ञापन
sawan 2020 special story of Baba tameshwar nath dham mela remove due to coronavirus see latest photos
तामेश्वरनाथ नाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला।

मंदिर परिसर में मेला के दौरान मिठाई की दुकानें, सौंदर्य प्रसाधन सहित घर गृहस्थी में उपयोग के सामानों की लोग खरीदारी करते थे। लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानदार व फूल माला बेचने वाले परिसर से नदारद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed