ज्योतिष की गणना, टैरोकार्ड, हाथ की रेखाएं और सिग्नेचर से भविष्य जानने की उत्सुकता, नाड़ी से नब्ज टटोलकर गंभीर मर्ज का इलाज। अपने भविष्य को जानने-समझने के लिए सवालों की झड़ी और मुश्किलों से निजात पाने के तरीकों को समझने की कोशिश।
गोरखपुर: ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम में जाना सेहत व भविष्य का राज, देखें तस्वीरें
आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में आयोजित हुआ अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष व आयुर्वेद महासमागम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 10 बजे से ही निशुल्क परामर्श के लिए लाइन लग गई। जैसे ही महाज्ञानी पहुंचे, परामर्श देने का सिलसिला शुरू हो गया। निशुल्क परामर्श का समय अपराह्न दो बजे था, लेकिन उसके बाद भी लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। देश के विभिन्न प्रांतों से आए ज्योतिष व आयुर्वेद के मर्मज्ञों ने अलग-अलग कमरे में बैठकर निशुल्क परामर्श दिया।
राशिफल जानने के लिए शहर के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग आए थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। आयुर्वेद के जानेमाने वैद्य बालेंदु प्रकाश और सुुशील कुमार दुबे ने असाध्य रोग के साथ आने वाले लोगों को देखा और उचित परामर्श दिया।
इन महाज्ञानियों ने दिया निशुल्क परामर्श
केए दुबे पद्मेश, पंडित सतीश शर्मा, डॉ चंद्रमौली उपाध्याय, आचार्य इंदु प्रकाश, डॉ. अजय भांबी, वैद्य बालेंदु प्रकाश, पंडित सुरेश श्रीमाली, पंडित जय गोविंद शास्त्री, डॉ. सोहिनी शास्त्री, पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अंजू शर्मा, नीलम शर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पंडित नरेंद्र उपाध्याय, वैद्य सुशील कुमार दुबेे, डॉ. राजीव पोद्दार, डॉ. सुरेंद्र कपूर, पंकज खन्ना, गुरु देवेंद्र उपाध्याय, आचार्य बृजेंद्र मिश्रा, आचार्य सारांश, डॉ. जश्मी दोषी, रेखा जैन, संजय तिवारी, डॉ. अनिल वत्स, डॉ नितिन भरत भोंगले, अनुश्री अनीता, डॉ. वेनुगोपाल राव वीरारमानी, डॉ. मधुराज वास्तु गुरु, आचार्य आदित्य, आचार्य आनंद, दीपशिखा मिश्रा, अनीता शर्मा, कविता चैतन्य, आचार्य सान्वी गुप्ता, संजीव मल्होत्रा, रवींद्र कौशिक, ज्योतिषाचार्य सुशील शास्त्री, अनिल कुमार ठाकुर, आचार्य ध्रुव अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, संदीप भार्गव, आचार्य राजेश महाराज, पंडित मनोज कुमार द्विवेदी, मीतेश मालवीय, डॉ. जीतेंद्र पोरवाल, डॉ. विजय कुमार पाठक, स्वाति सक्सेना, अनामिका शुक्ला, पंडित विजय और यशी चतुर्वेदी।
आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाया
आयुर्वेद-ज्योतिष महासमागम के उद्घाटन और निशुल्क परामर्श शिविर को सफल बनाने में आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की विशेष भूमिका रही। आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन अजय शाही और वाइस चेयरमैन आराधना शाही ने कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवस्था बनवाई। निदेशक अरिहंत शाही व अक्षिता शाही ने भी ज्योतिषाचार्य-आयुर्वेदाचार्यों की मदद की। राजन शाही व अरुण शाही के साथ ही आरपीएम एकेडमी के शिक्षक, कर्मचारियों ने हेल्प डेस्क का मोर्चा संभाला। ब्यूरो
महासमागम को सफल बनाने में मेयर सीताराम जायसवाल व नगर आयुक्त अविनाश सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम स्थल आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी के पास सड़कें बनवाई गईं। खराब सड़कों की मरम्मत भी हुई। साफ-सफाई और फागिंग के विशेष इंतजाम किए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि आयुर्वेद-ज्योतिष महासमागम से स्वच्छता अपनाने की सीख मिली है। ज्योतिष व आयुर्वेद के महाज्ञानियों ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। गंदगी नकारात्मक भाव जगाती है।