फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर-बस्ती मंडल में स्थिति खराब: सूखा बीता सावन और भादो, बादल छाए पर बरसे नहीं

Sat, 10 Sep 2022 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Sep 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
situation of rain in Gorakhpur-Basti division very bad so far
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में इस मानसून में अब तक काले बादलों ने उम्मीदों पर पानी ही फेरा है। दोनों मंडलों में सावन-भादो (श्रावण-भाद्रपद) में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। सबसे खराब स्थिति कुशीनगर की है, इस जिले में अब तक सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश हुई है। गोरखपुर में सामान्य से करीब 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है।



 

situation of rain in Gorakhpur-Basti division very bad so far
Gorakhpur Weather - फोटो : अमर उजाला।

मानसून के करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन कुछ मौकों को छोड़कर बादल धोखा ही दे रहे हैं। उम्मीद बंधाने के बाद काले बादल बिना बरसे चले जा रहे हैं। कहीं बूंदाबांदी हो भी रही है, तो थोड़ी ही दूरी पर जमीन सूखी नजर आ रही है।

 

situation of rain in Gorakhpur-Basti division very bad so far
heat wave - फोटो : amar ujala

पूरे मानसून कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। जून से आठ सितंबर तक गोरखपुर में 1065.8 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए, लेकिन केवल 568.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जोकि सामान्य से करीब 47 प्रतिशत कम है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
situation of rain in Gorakhpur-Basti division very bad so far
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में सामान्य से कम बारिश
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में चित्रकूट, वाराणसी, प्रतापगढ़, सोनभद्र और खीरी को छोड़कर बाकी के 37 जिलों में बारिश सामान्य से 21 से 79 प्रतिशत तक कम हुई है। चित्रकूट जिले में 31 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। वहीं फरुखाबाद जिले में 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

 

विज्ञापन
situation of rain in Gorakhpur-Basti division very bad so far
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
जिला वास्तविक बारिश (मिमी) सामान्य बारिश औसत से कम (प्रतिशत में)
गोरखपुर 568.7 1065.8 47
देवरिया 525.5  664.8  21
महराजगंज 446.1 867.9 49
कुशीनगर 188.3  625.6 70
बस्ती  303.5 705.5 57
संतकबीरनगर 300.4 860.7 65
सिद्धार्थनगर 394.4 906.2 56


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed