फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में लगे रहे ताले, श्रद्धालुओं ने घर में ही की पूजा

Mon, 20 Jul 2020 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Jul 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya Celebration In Gorakhpur See latest photos
सोमवती अमावस्या - फोटो : अमर उजाला।

सावन 2020 के तीसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या बड़े ही आस्था और उमंग के साथ मनाई गई। हालांकि गोरखपुर के कई मंदिरों में कोरोना के कारण मंदिर के गेट बंद रहे। ऐसे में भक्तों ने मंदिर के बाहर ही भगवान की पूजा अर्चना की।

Somvati Amavasya Celebration In Gorakhpur See latest photos
सोमवती अमावस्या - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना के कारण बहुत सी महिलाओं ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। सावन का सोमवार होने के चलते इसबार शिव पार्वती गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा कर उनका जलाभिषेक किया गया।

Somvati Amavasya Celebration In Gorakhpur See latest photos
सोमवती अमावस्या - फोटो : अमर उजाला।

पूजा करने के दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के तहत कतार लगाकर मंदिर में प्रवेश किया। वहीं मंदिर प्रशासन ने एक बार में पांच भक्तों को ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya Celebration In Gorakhpur See latest photos
सोमवती अमावस्या - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण शहर के सभी शिवालयों को बंद रखा गया है। शिवालयों में पूजन-अर्चन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक सहित किसी भी तरह के अनुष्ठान पर रोक लगी रही।

विज्ञापन
Somvati Amavasya Celebration In Gorakhpur See latest photos
सोमवती अमावस्या - फोटो : अमर उजाला।
राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर के पुजारी रामनाथ ने बताया कि मंदिर में किसी भी श्रद्धालु का प्रवेश वर्जित रहा। सुबह में आरती एवं पूजन-अर्चन के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने घरों पर ही भगवान की पूजा करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed