कोरोना संकट के बीच तीसरा सोमवार आज होगा। सावन का महीना वैसे भी भगवान शिव को प्रिय है। आज का दिन शिव की भक्ति में लीन होने का अवसर प्रदान कर रहा है। भक्त देवों के देव महादेव की आराधना घरों पर करेंगे।
Sawan 2020: सावन का तीसरा सोमवार आज, खास तरीके से पूजे जाएंगे 'देवों के देव महादेव'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव जी की कृपा के लिए श्रद्धालु सोमवार को व्रत रख विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगे। कोरोना वायरस से उन्हें बचाने के लिए शहर के सभी शिवालयों को बंद रखा गया है। शिवालयों में पूजन-अर्चन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक सहित किसी भी तरह के अनुष्ठान पर रोक रहेगी।
राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर के पुजारी रामनाथ ने बताया कि मंदिर में किसी भी श्रद्धालु का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह में आरती एवं पूजन-अर्चन के बाद मंदिर को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु शिवालय जाने के बजाए घरों में ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।
महादेव झारखंडी मंदिर में शिव सेवक समिति के अध्यक्ष अयोध्या मिश्र ने बताया कि कोरोना संकट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एवं शासन के निर्देश पर सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिर में किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। मंदिर की आरती केवल पुजारी ही करेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश मंदिर में वर्जित रहेगा।
गलियों में बिकी पूजन सामग्री
लॉकडाउन के बीच रविवार को शहर की गलियों में पूजन सामग्री खूब बिकी। सड़क पर पूजन सामग्री की दुकानें नहीं लग सकीं। ऐसे में ठेले पर भांग, धतूरा, बेलपत्र, मदार, फूल लेकर दुकानदार गलियों में घूमते नजर आएं। इस दौरान लोग पूजन सामग्री की खरीदारी करते नजर आए।