फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान में 20 दिनों तक नजर आएगा ये धूमकेतु, छह हजार साल में घटित होती है ऐसी खास घटना

Sun, 19 Jul 2020 09:16 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jul 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
special Astronomical event story update fireworks will in sky after Comet moving towards Sun   image
20 दिन तक नंगी आंखों से देख सकते हैं चमकदार नियोवाइज धूमकेतु। - फोटो : अमर उजाला।

खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए चार अगस्त तक का समय बेहद खास होने वाला है। उन्हें छह हजार साल में एकबार घटित होने वाली खगोलीय घटना का गवाह होने मौका मिलेगा। वे सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के ठीक बाद प्रतिदिन 20 मिनट तक नंगी आंखों से लंबी पूंछ वाले चमकदार नियोवाइज धूमकेतु को देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।

special Astronomical event story update fireworks will in sky after Comet moving towards Sun   image
छह हजार साल में एकबार घटित होने वाली यह खगोलीय घटना बेहद खास। - फोटो : अमर उजाला।

14 जुलाई से यह खगोलीय घटना शुरू हो चुकी है। अगले 20 दिनों यानी 4 अगस्त तक इस अनोखी खगोलीय घटना का दीदार किया जा सकता है। उत्तरी ध्रुव वाले देशों में इसे सूर्यास्त के समय देखा जा सकेगा। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमरपाल सिंह ने बताया कि सूरज का चक्कर लगाने में नियोवाइज (c/2020 f3) धूमकेतु को एकबार में 6800 साल लगते हैं।

special Astronomical event story update fireworks will in sky after Comet moving towards Sun   image
सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के ठीक बाद 20 मिनट तक आसमान में धूमकेतु चमकती पूंछ के साथ नजर आएगा। - फोटो : अमर उजाला।

यानी यह हमारे सौर मंडल में अगली बार हजारों सालों के बाद वापस आएगा। नियोवाइज धूमकेतु का अगला हिस्सा तेजी से जलता हुआ निकलता है। इसके पीछे छोटी या लंबी रोशनी की पूंछ होती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने नियोवाइज को टेलीस्कोप की मदद से 27 मार्च 2020 को खोजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
special Astronomical event story update fireworks will in sky after Comet moving towards Sun   image
14 जुलाई से शुरू हो चुका है नजारा, चार अगस्त तक देखी जा सकेगी यह खगोलीय घटना। - फोटो : अमर उजाला।

यह धूमकेतु 22 और 23 जुलाई को धरती के सबसे ज्यादा करीब होगा। धरती से इसकी दूरी 10.3 करोड़ किलोमीटर होगी। इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं। एस्ट्रोनॉमिकल दूरबीन से इसे ज्यादा बेहतर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
special Astronomical event story update fireworks will in sky after Comet moving towards Sun   image
Astronomical event - फोटो : अमर उजाला।

कब आएगा नजर
खगोलविद अमरपाल सिंह ने बताया कि इस खगोलीय घटना को सुबह और शाम के वक्त आसमान में उत्तर पश्चिम दिशा की ओर घूमते तारे की तरह देखा जा सकेगा। 30 जुलाई तक इसे आकाश में सप्तऋषि तारामंडल से 40 डिग्री के कोण पर उत्तर पश्चिम दिशा में देखा जा सकेगा। जुलाई के बाद से इसकी चमक ओझल होनी शुरू हो जाएगी। हालांकि तब इसे दूरबीन या स्पेस दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed