{"_id":"69806ec4cf45dfe5880a72f1","slug":"up-murder-case-mumbai-woman-killed-by-lover-with-wife-help-body-found-in-pipiganj-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मुंबई की युवती को प्रेमी ने पत्नी संग मार डाला, शरीर पर इसलिए न छोड़ा एक भी कपड़ा; प्रिया के कत्ल की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुंबई की युवती को प्रेमी ने पत्नी संग मार डाला, शरीर पर इसलिए न छोड़ा एक भी कपड़ा; प्रिया के कत्ल की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:26 PM IST
सार
गोरखपुर के पीपीगंज में मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। युवती मुंबई की थी। उसकी हत्या प्रेमी ने पत्नी संग मिलकर की थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। शादी का दबाव बनाने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सहजनवां के दंपती समेत तीन हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
4
1 of 11
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंका गया शव मुंबई की युवती प्रिया का था। पुलिस की जांच के मुताबिक, युवती का प्रेम प्रसंग सहजनवां इलाके के एक शादीशुदा युवक विजय के साथ चल रहा था। युवती शादी का दबाव बना रही थी। युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी संध्या के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस दंपती विजय-संध्या समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सोमवार को घटना का पर्दाफाश करेगी।
Trending Videos
2 of 11
आरोपी पत्नी और पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे। प्रिया जब शादी करने और घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
गोरखपुर हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। हालांकि प्रिया उसकी दूसरी पत्नी बनने को तैयार थी, लेकिन उसकी पहली पत्नी संध्या को यह मंजूर नहीं था। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची। इसके तहत विजय प्रिया को ससुराल लेकर गया और वहां उसे खूब शराब पिलाई गई। फिर अपने साले के साथ स्कूटी पर उसे ले जाकर गला दबाया और चेहरे को ईंट से कूंच दिया।
4 of 11
गोरखपुर हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद शव को निर्वस्त्र कर पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जानते थे कि कपड़े और अन्य सामान से पुलिस पहचान कर सकती है। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 11
Gorakhpur murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज से पर्दाफाश
शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पीपीगंज कस्बे में इलाहाबाद बैंक के सामने लगे कैमरे में नीली स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक कैद हो गए। यही फुटेज पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हुई। दरअसल, पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की तो वारदात वाली रात करीब 11:20 बजे एक नीली स्कूटी पर तीन लोग जाते दिखे, जबकि वापसी में करीब 12 बजे केवल दो लोग ही लौटे। इन्हें संदिग्ध मानकर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।