सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband and three family members died in an accident who were traveling from Delhi to appease his angry wife

UP: अपने चचेरे भाई संग रहने पर अड़ी पत्नी, परिवार समझौते और मनाने के लिए आ रहा था विजय; हादसे में तीन की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकर नगर में हुए हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक अपनी नाराज पत्नी को मनाने दिल्ली से आ रहा था। 

husband and three family members  died in an accident who were traveling from Delhi to appease his angry wife
मौके पर मौजूद पुलिस टीम, कार का क्षतिग्रस्त हिस्सा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के रामपुर गोसाई गांव का एक परिवार रविवार अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में बर्बाद हो गया। हादसे में विजय यादव, उनकी मौसेरी सास लक्ष्मी और उनके आठ वर्षीय भतीजे वीर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय बेटा अंश गंभीर रूप से घायल है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, विजय यादव अपनी नाराज पत्नी भावना को मनाने के लिए दिल्ली से परिवार सहित पैतृक गांव आ रहे थे। भावना 32 वर्ष की हैं। कुछ समय पहले अपने चचेरे भाई श्याम सुंदर के साथ रामपुर गोसाई गांव में रहने चली आईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचने पर परिवार ने देखा कि भावना, पति के साथ रहने से साफ इन्कार कर रही थीं। परिवार के अनुसार, 29 जनवरी को भावना और श्याम सुंदर दिल्ली से रामपुर गोसाई गांव आए थे।

बेलघाट पुलिस ने बताया कि थानाध्यक्ष विकास नाथ ने दोनों पक्ष और महिला को बुलाकर समझाया, लेकिन भावना अपने चचेरे भाई के साथ रहने पर अड़ी रही। इसी विवाद को सुलझाने और पत्नी को मनाने के लिए विजय यादव परिवार सहित दिल्ली से गांव आ रहे थे।

पति की जान जाने के बाद भी नहीं दिखा चेहरे पर पछतावा
पुलिस ने कहा कि हादसे में इतने बड़े नुकसान के बावजूद भावना अपनी मानसिक स्थिति को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखा रही हैं। परिवार ने मृतकों के शवों को आनन-फानन में अंबेडकरनगर से पैतृक गांव लाने की व्यवस्था की है। सोमवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।

सरिया लदे ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के तीन की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही कार अंबेडकरनगर में कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सरिया लदे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में गोरखपुर निवासी कार सवार विजय यादव (50), उनके भतीजे वीर (8) व मौसेरी सास लक्ष्मी (40) की मौत हो गई। हादसे में तीन मासूम व दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार रामपुर गोसाई निवासी विनय यादव (45) दिल्ली में एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। साथ में बड़े भाई विजय यादव (50) भी रहते थे। बीते दिनों गोरखपुर के मकरहा निवासी सास दुर्गा देवी अपनी बहन लक्ष्मी (40) व उनके के बेटे गुनगुन एवं कनिष्का के साथ दिल्ली गई थीं।

 

शनिवार को विनय एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रात 10:30 बजे दिल्ली से गोरखपुर के लिए अपनी कार से निकले। विनय ही कार चला रहे थे। साथ में भाई विजय व बेटा वीर (8) बैठे थे। पिछली सीट पर सास दुर्गा देवी (65), विनय का पुत्र अंश (13), लक्ष्मी, बेटी गुनगुन (14) व कनिष्का (5) के साथ बैठी थीं।

 

रविवार सुबह करीब 08.30 बजे अंबेडकरनगर के बेवाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 161 किलोमीटर के निकट कोहरे के कारण आगे चल रहे सरिया लदे ट्रक के अचानक रुकने से कार उसमें टकरा गई। इससे ट्रक पर लदा सरिया कार का शीशा तोड़ते हुए सीट के अगले हिस्से में बैठे विजय व वीर के शरीर में जा घुसा। कार का बायां हिस्सा ट्रक के पीछे फंस गया।

 

राहगीरों ने इशारा करके किसी तरह से ट्रक रुकवाया और कार में फंसे परिवार के सदस्यों को एक-एक करके बाहर निकाला। तब तक विजय यादव, वीर और लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे।

सीओ सिटी नीतीश तिवारी व एसओ सर्वदमन सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक का पता लगाने के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed