{"_id":"6980696a9cf8e9540a044f07","slug":"man-suicide-by-consuming-poison-in-gorakhpur-he-made-a-video-before-his-death-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'तुम्हारे शहर में जान दे रहा, तुम्हें कोई परेशान न करेगा', जहर खाते हुए युवक ने बनाया वीडियो; तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'तुम्हारे शहर में जान दे रहा, तुम्हें कोई परेशान न करेगा', जहर खाते हुए युवक ने बनाया वीडियो; तड़पकर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
गोरखपुर के सुभाषनगर में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले युवक ने वीडियो बनाया था। युवक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। वह छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका था।
gorakhpur suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक की तड़पती हालत में मौत हो गई। युवक ने जहर खाने से पहले अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था, जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहा है- "तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं, अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा।"
जहर खाने के कुछ ही देर बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा। उसके मुंह से झाग निकलने लगा और मौके पर ही उसकी तड़पकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शव देखकर गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
Trending Videos

आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतक की पीठ पर एक बैग टंगा हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव (25) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

मोबाइल में मिला दो मिनट का वीडियो
पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल में करीब दो मिनट का वीडियो मिला है, जिसमें कार्तिक उर्फ अभिषेक जहर खाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह एक छात्रा का नाम लेते हुए भावुक बातें करता दिख रहा है। युवक के पास से एक दवा का रैपर भी बरामद हुआ है।

छेड़छाड़ और फोटो वायरल करने का आरोपी था मृतक
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अभिषेक यादव तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था और आए दिन उसे परेशान करता था। छात्रा के पिता की तहरीर पर 10 सितंबर 2024 को तिवारीपुर थाने में उसके खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप है कि अभिषेक छात्रा का पीछा करता था, रास्ते में रोककर जबरन बात करने का दबाव बनाता था और बात न करने पर उसके भाई की हत्या की धमकी देता था। इतना ही नहीं, बदनाम करने के इरादे से उसने छात्रा की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी थी।
जेल भी जा चुका था आरोपी
तिवारीपुर पुलिस ने 3 नवंबर 2024 की रात डोमिनगढ़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह करीब दो महीने तक फरार रहा था। पीड़ित पक्ष ने उस दौरान पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया था।

पुलिस का बयान
इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और मोबाइल वीडियो की भी जांच की जा रही है।