{"_id":"69c1ad04818cd5c56507ac70","slug":"shivangi-of-ballia-lived-in-a-rented-house-in-nandanagar-sainik-kunj-of-aiims-police-station-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1267285-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जीना नहीं चाहतीं': स्टे्टस लिख दी मरने की जानकारी, स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जीना नहीं चाहतीं': स्टे्टस लिख दी मरने की जानकारी, स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
सार
शिवांगी, पिछले एक साल से एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज में किराये के मकान में रहकर नौकरी करती थीं। शिवांगी की अभी शादी नहीं हुई थी। सोमवार सुबह मकान मालिक ने शिवांगी का व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो वह चौंक उठे। शिवांगी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि वह जीना नहीं चाहतीं, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने जा रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर में स्पाइसजेट एयरवेज की महिला कर्मचारी शिवांगी वर्मा (24) ने जहर खाकर जान दे दी। मरने के पहले उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर इसकी जानकारी दी थी। सोमवार सुबह स्टेटस देखकर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
उधर, घटना की सूचना पाकर बलिया से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शिवांगी ने खुदकुशी किन कारणों से इसकी जानकारी कोई नहीं दे सका। मूलरूप से बलिया के थाना अभाव, मलिकपुर गांव निवासी शिवांगी वर्मा स्पाइसजेट एयरवेज में सिक्योरिटी एक्जीक्यूटिव पद पर तैनात थीं।
Trending Videos

वह पिछले एक साल से एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज में किराये के मकान में रहकर नौकरी करती थीं। शिवांगी की अभी शादी नहीं हुई थी। सोमवार सुबह मकान मालिक ने शिवांगी का व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो वह चौंक उठे। शिवांगी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि वह जीना नहीं चाहतीं, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने जा रही है।
मकान मालिक शिवांगी के कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आशंका में उन्होंने एम्स पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने दरवाजा को धक्का देकर खोला तो शिवांगी बिस्तर पर पड़ी थीं।

इसके बाद एम्स अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू ही किया था कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस को आशंका है कि युवती की मौत जहर खाने से हुई है। शिवांगी चार बहन दो भाई थी। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
एम्स के प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने के संबंध में जांच चल रही है। युवती का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। युवती ने खुदकुशी किन कारणों से की इसकी जानकारी भी की जा रही है।