सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurates Software Technology Parks of India at GIDA

जंग न होती तो रवि किशन दुबई में होते: CM योगी बोले-अफवाहों से सतर्क रहिए, जरूरत हो तभी पेट्रोल-डीजल लेने जाएं

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम योगी बोले, सरकार के साथ किसी भी नेशनल इश्यू में काम करते हैं तो यही राष्ट्रभक्ति है। कोई भी रसोई गैस का सिलिंडर एक महीने चल जाता था। आज लोग पांचवे छठवें दिन ही सिलिंडर लेने चले जा रहे हैं। इसकी क्या जरूरत है। सिलिंडर होम डिलीवरी कराए। लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। भारत में सब अच्छा है। उत्साहपूर्ण तरीके से सभी कार्यक्रम हो रहे है।

CM Yogi inaugurates Software Technology Parks of India at GIDA
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं। जरूरत हो तभी पेट्रोल डीजल लेने जाएं। अफवाह के चक्कर में जब पड़ते हैं तब लोग हमारी राष्ट्रभक्ति पर संदेह करते हैं। 
Trending Videos


सरकार के साथ किसी भी नेशनल इश्यू में काम करते हैं तो यही राष्ट्रभक्ति है। कोई भी रसोई गैस का सिलिंडर एक महीने चल जाता था। आज लोग पांचवे छठवें दिन ही सिलिंडर लेने चले जा रहे हैं। इसकी क्या जरूरत है। सिलिंडर होम डिलीवरी कराए। लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। भारत में सब अच्छा है। उत्साहपूर्ण तरीके से सभी कार्यक्रम हो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को गीडा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने आईटी पार्क के लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप चलाने वाला व्यक्ति अपना कंप्यूटर लेकर आईटी पार्क में जाएगा उसको जगह, बिजली कनेक्शन और अन्य जन सुविधाओं की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

जहां भी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी अपना धमक दिखा रही है उसका सबसे सफल मॉडल यही है। हमारे युवा में टैलेंट है। इस टैलेंट को जब टेक्नोलॉजी से जोड़ते हैं तो वह अपने आप में अपनी प्रतिभा को कई गुणा तेजी के साथ आगे बढ़ाने में सफल रहता है। दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी भारत में है।

2014 के पहले की सरकारों के युवाओं के स्केल को स्किल में बदलने का प्रयास नहीं किया। इसके परिणाम से युवा निराश होते थे और पलायन करते थे। 2014 के बाद एक एक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिला। सॉफ्टवेयर की फील्ड में जो भी युवा अपने स्टार्टअप के लिए प्लेटफॉर्म चाहता है उसे यहां मिलेगा।

15 अप्रैल को पूर्वी यूपी के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ होने जा रहा है। अब हम केवल हार्डवेयर में ही नहीं सॉफ्टवेयर में भी अपनी क्षमता दिखाएंगे। इस बार के बजट में टेक्नोलॉजी पर विशेष फोकस किया गया है। जब हम तकनीक से परहेज करते हैं तो प्रतिस्पर्धा में नहीं रहते। हमें दुर्गति के नहीं प्रगति के मार्ग पर चलना है।

एमएमएमयूटी को ग्रीन हाइड्रोजन पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिया गया है। नया भारत विरासत और विकास में विश्वास करता है। एनर्जी के लिए हमें किसी के भरोसे न रहना पड़े इसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लाना पड़ेगा। जापान इस तकनीक में काफी आगे है। उनके साथ मिलकर इस कार्यक्रम में आगे बढ़ेंगे।

यूपी में जिस क्षेत्र में संभावना है उसके लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जा रहा है। कानपुर में लेदर और ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया। वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर एग्रीटेक में काम कर रहे हैं। गीडा में प्लास्टिक पार्क भी विकसित हो रहा है। 
 

सांसद की की चुटकी
सीएम ने कहा कि इस समय युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित है। उन्होंने सांसद रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वहां युद्ध नहीं हो रहा होता तो रविकिशन इस समय दुबई में होते। आज समय है तो बोले सहजनवा चल लेते हैं। रविकिशन को विश्वास नहीं हो रहा था।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पांच हजार करोड़ रुपये लग गए होंगे। मैने कहा गोरखपुर में पिछले पांच वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये लग चुके हैं। गोरखपुर से हाइवे कनेक्टिविटी अच्छी हो गई है। 

काम सीख के विदेश न भाग जाना : रविकिशन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि इस पार्क से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। यह ऐतिहासिक कार्य है। राजेश त्रिपाठी बड़ा चर्चा में हैं। विधायक के रूप में आपको देखना चाहिए संसद भी है। उसे भी कुछ बोलना होता है। यहां बच्चे टेक्नोलॉजी में आगे आएंगे। यूरोप में जो कंपनी हैं वहां भारतीय युवा काम कर रहे।

भारतीय युवाओं के दिमाग को खरीदा जाता है। सीख के देश के बाहर मत चले जाना। जहां कभी कब्रिस्तान बनना था वहां आज उद्योग लग रहे हैं। चुनाव कपार पर बा। विपक्ष सरकार को बदनाम कर रहा। ओछी राजनीति शुरू हो गई है। आपलोग बहुत दुर्गति में रहे हो। अब अच्छे दिन आए है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed