सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Candidates who choose the "Yes" option for sacrifice will have to pay a separate amount.

हज 2026 : तीसरी किस्त जमा करने के लिए 31 तक मौका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Candidates who choose the "Yes" option for sacrifice will have to pay a separate amount.
विज्ञापन
गोरखपुर। हज यात्रा-2026 पर जाने वाले आजमीन-ए-हज के लिए तीसरी किस्त की राशि जारी कर दी गई है। राज्य हज समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी चयनित यात्रियों को निर्धारित तिथि 31 मार्च 2026 तक अपनी तीसरी किस्त जमा करना अनिवार्य होगा। समय सीमा के भीतर भुगतान न करने पर उनकी यात्रा प्रभावित हो सकती है।
Trending Videos

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार मौर्य ने बताया कि अलग-अलग उड़ान स्थलों के अनुसार तीसरी किस्त की राशि तय की गई है। दिल्ली से जाने वाले यात्रियों को 69,300 रुपये, जबकि लखनऊ से जाने वालों को 75,250 रुपये जमा करने होंगे। यह राशि पहले से जमा की गई रकम के अतिरिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हज समिति की ओर से जारी कुल खर्च के अनुसार, दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों का कुल पैकेज 3,46,600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं लखनऊ से जाने वाले यात्रियों के लिए कुल खर्च 3,52,550 रुपये रखा गया है। इस राशि में हवाई किराया, टैक्स और अन्य आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।
इसके अलावा, जिन आजमीन-ए-हज ने कुर्बानी का विकल्प ‘यस’ चुना है, उन्हें तीसरी किस्त के साथ अतिरिक्त 17,280 रुपये भी जमा करने होंगे। जिन यात्रियों ने कुर्बानी का विकल्प ‘नो’ किया है, उन्हें केवल तीसरी किस्त की निर्धारित राशि ही जमा करनी होगी।
हज समिति ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और अंतिम तिथि से पहले भुगतान सुनिश्चित करें ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed