{"_id":"69c996cc01ff833cf10795e5","slug":"brd-lift-is-out-of-orderit-is-difficult-for-the-elderly-and-women-to-reach-the-ward-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1274132-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : लिफ्ट खराब....बुजुर्गों और महिलाओं का वार्ड तक पहुंचना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : लिफ्ट खराब....बुजुर्गों और महिलाओं का वार्ड तक पहुंचना दुश्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी मंजिल पर है ईएनटी वार्ड, चढ़ने-उतरने में हो रही दिक्कत
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड वाले वार्ड में लिफ्ट खराब होने से मरीजों के तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीन मंजिला पर स्थित वार्ड तक पहुंचने में मरीजाें के तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बुजुर्गों को है, जिन्हें मरीजों के लिए दवाएं और फल-जूस की व्यवस्था करनी पड़ रही है। वे हांफते हुए किसी तरह तो वार्ड तक पहुंच रहे हैं लेकिन सीढ़ी चढ़कर नीचे उतरने में सांसत हो जा रही है।
ट्रामा सेंटर के ऊपर तीसरी मंजिल पर वार्ड में करीब डेढ़ सौ मरीज भर्ती हैं। रविवार को पनियरा, महराजगंज से आए बुजुर्ग शमसुद्दीन सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे। एक मंजिल उतरने के बाद हांफने लगे। बोले लिफ्ट खराब है। अब दो बार चढ़ना-उतरना पड़ेगा तो हम ही बीमार हो जाएंगे। वे पांच मिनट रुके और फिर सीढ़ी से नीचे उतरे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भर्ती है। उसके लिए कुछ दवाएं और जूस लाना है। अब हिम्मत नहीं हो रही है कि नीचे उतर सकूं, सामान लेकर चढ़ना उनके लिए आसान नहीं होगा।
वहीं, पिपराइच से आईं दो महिलाएं परेशान थीं। सीढ़ी के पास रुकीं फिर आगे बढ़ गईं। एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि आगे जाइए, एक लिफ्ट काम कर रहा है। फूलमती देवी ने बताया कि दो बार सीढ़ी से ऊपर-नीचे में चढ़ चुकी हैं। डॉक्टर ने कहा है कि मरीज को जूस पिलाना जरूरी है। बताइए क्या करूं, हिम्मत नहीं है सीढ़ी से चढ़ सकूं। सांस फूलने लगा है। आधे घंटे इंतजार की हूं, पता चला है कि आगे एक लिफ्ट काम कर रहा है वहीं जा रही हूं।
वह मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था को कोसते आगे बढ़ गईं। इसी बीच एक मरीज के तीमारदार बच्चे को गोद लेकर सीढ़ी चढ़ रहे थे। एक मंजिल चढ़ने के बाद फर्श पर बैठ गए। बोले, अब हिम्मत नहीं हो रही है। लिफ्ट की व्यवस्था है तो उसे ठीक रखना चाहिए। ऐसे तो हम ही मरीज बन जाएंगे।
खराब लिफ्ट की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। लिफ्ट के मेंटेनेंस के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-डा. बीएन शुक्ला, सीएमएस, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
Trending Videos