{"_id":"69c9966a9812fad695033166","slug":"experts-gave-suggestions-in-disaster-management-workshop-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1273781-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आपदा से बचने के लिए कराएं गांव की माइक्रो प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आपदा से बचने के लिए कराएं गांव की माइक्रो प्लानिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
- आपदा बचाव कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
गोरखपुर। आपदा न्यूनीकरण में राजस्व विभाग की भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि आपदा से बचने के लिए हर गांव की माइक्रो प्लानिंग कराएं ताकि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सके।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह ने कहा कि सभी ग्राम स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर आम जनता को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करें। आपदा के समय प्रशासन की तैयारी जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही जरूरी आम नागरिकों की जागरूकता भी है।
पर्यावरणविद डॉ. सिराज अख्तर वजीह ने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों पर चिंता जताते हुए सुझाव दिया कि सभी सरकारी योजनाओं में जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के ठोस प्रावधान शामिल किए जाएं। संचालन गौतम गुप्ता ने किया। इस दौरान डॉ. भानु प्रताप मल्ल, डॉ. मजहर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Trending Videos