{"_id":"69c4cf2b3852749aae0b545d","slug":"five-petrol-pumps-in-gorakhpur-are-out-of-fuel-drawing-crowds-on-rumours-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पांच पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म- पेट्रोल भराने उमड़ी भीड़, अफवाह ने उड़ाई नींद; सुबह से उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पांच पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म- पेट्रोल भराने उमड़ी भीड़, अफवाह ने उड़ाई नींद; सुबह से उमड़ी भीड़
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों की लाइन लगी रही। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। जबकि कहीं कहीं पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल वितरित किया गया। इसके पहले, बुधवार रात लगभग नौ बजे सबसे अधिक भीड़ गोलघर काली मंदिर, टाउनहॉल, रुस्तमपुर हरिहर प्रसाद मार्ग, बेतियाहाता, जंगल मातादीन पादरी बाजार, महेवा फलमंडी, विश्वविद्यालय-रेल म्यूजियम के पास पेट्रोल पंपों पर दिखी। भीड़ ज्यादा होने के चलते लोग एक से दूसरे पंप की ओर आते-जाते रहे।
रुस्तमपुर पेट्रोल पंप पर बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों की लाइन लगी रही। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। जबकि कहीं कहीं पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल वितरित किया गया।
Trending Videos
दरअसल, पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते रसोई गैस की किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल की भी कमी होने लगी है। बीते बुधवार की शाम तक पांच पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टाॅक खत्म हो गया। इसके बाद अफवाह ऐसी फैली कि सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोग गाड़ियों में टंकी फुल कराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई पेट्रोल पंपों के सामने सड़क पर जाम लग गया। प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में है, धैर्य न खोएं। मंगलवार की शाम को ही शहर में पादरी बाजार और तारामंडल स्थित दो पट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। दोनों जगहों पर बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिला।
वहीं, पाली (सहजनवां) में तीन पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक खत्म हो गया। पूरे दिन अन्य जगहों पर लोगों को बड़े आराम से पेट्रोल-डीजल मिला लेकिन शाम होते ही अफवाहें फैलने लगीं कि पेट्रोल खत्म हो रहा है। इसके बाद लोग गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंपों की ओर जाने लगे।

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल अपने वाहनों में डलवाने लगे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि रात 10 बजे पंप बंद होने के पहले ही कई जगहाें पर तेल खत्म हो गया। बेतियाहाता स्थित पंप पर रात नौ बजे पेट्रोल खत्म हो गया और उसे बंद कर दिया गया। मैनेजर ने बताया कि टैंकर रास्ते में है और रात तक पेट्रोल पहुंचने की संभावना है, जिससे सुबह से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
काली मंदिर पेट्रोल पंप के प्रबंधक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उनके पंप की कुल क्षमता 12 हजार लीटर है, जिसमें से आठ हजार लीटर पेट्रोल पहले ही दिया जा चुका है और लगभग चार हजार लीटर शेष है, जो अगले दिन तक समाप्त हो सकता है। इसके बाद कंपनियों से नया स्टॉक मंगाया जाएगा। जल्द ही नई सप्लाई आने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहीं जंगल मातादीन पादरी बाजार में भी पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त हो गया।

बुधवार रात लगभग नौ बजे सबसे अधिक भीड़ गोलघर काली मंदिर, टाउनहॉल, रुस्तमपुर हरिहर प्रसाद मार्ग, बेतियाहाता, जंगल मातादीन पादरी बाजार, महेवा फलमंडी, विश्वविद्यालय-रेल म्यूजियम के पास पेट्रोल पंपों पर दिखी। भीड़ ज्यादा होने के चलते लोग एक से दूसरे पंप की ओर आते-जाते रहे।
टाउनहॉल स्थित पेट्रोल पंप पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। वहीं, काली मंदिर पेट्रोल पंप पर भी एक तरफ सड़क तक वाहन खड़े होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।
टाउनहॉल स्थित पेट्रोल पंप पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। वहीं, काली मंदिर पेट्रोल पंप पर भी एक तरफ सड़क तक वाहन खड़े होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।
पेट्रोल पंप पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
काली मंदिर मंदिर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे राहुल ने बताया कि एक दोस्त ने बताया कि तेल खत्म हो रहा है भरवा लो। पेट्रोल पंप पर आया तो बहुत भीड़ लगी है। अब मैं भी तेल भरवाकर ही जाऊंगा। गोलघर निवासी गुड्डू ने बताया कि पेट्रोल खत्म होने की चर्चा सुनकर वह भी वाहन में तेल भरवाने आए हैं ताकि बाद में परेशानी न हो।
अफवाह की वजह से लोगों को यह लगा कि पेट्रोल की कमी हो गई है। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि कहीं पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई कम नहीं हुई है। हर जगह पहले जैसी आपूर्ति हो रही है। लोग रोजाना की तरह ही पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल करें। पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोग अफवाहों से बचें: दीपक मीणा, डीएम
जिले में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण लोग पैनिक होकर अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं, जिस कारण रात तक कई पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त हो गया। तेल के टैंकर रास्ते में हैं, रात तक तेल आ जाएगा। सुबह सभी पंपों से तेल मिलेगा: रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
जिले में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण लोग पैनिक होकर अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं, जिस कारण रात तक कई पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त हो गया। तेल के टैंकर रास्ते में हैं, रात तक तेल आ जाएगा। सुबह सभी पंपों से तेल मिलेगा: रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
पेट्रोल पंप पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सहजनवां बखिरा मार्ग पर तीन पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म
पाली। ब्लाॅक पाली क्षेत्र के सहजनवां बखिरा मार्ग पर नहर चौराहा पाली, जोगिया पाली और भारत पेट्रोल पंप भक्सा पर बुधवार को पेट्रोल खत्म हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर केवल घघसरा बाजार में स्थित पंप पर रात तक पेट्रोल-डीजल मिला। भक्सा पेट्रोल पंप के संचालक विनय दुबे ने बताया कि तेल कंपनी को तीन दिन से डिमांड भेजा गया है लेकिन अभी तक तेल नहीं आया है। संवाद