सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath spoke at a programme on 'Nine years of unprecedented development and sustainable prosperity in Uttar Pradesh'.

बुलेट ट्रेन की स्पीड वाली सरकार का मुकाबला नहीं कर पाएगी पंक्चर साइकिल : सीएम योगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath spoke at a programme on 'Nine years of unprecedented development and sustainable prosperity in Uttar Pradesh'.
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को उसके हक के लिए तरसाने वालों को आज प्रदेश की जनता ने ही सत्ता के लिए तरसा दिया है। वर्तमान सरकार बुलेट ट्रेन की स्पीड से चलने वाली है। पंक्चर साइकिल इसका मुकाबला नहीं कर पाएगी। आज डबल इंजन की सरकार है। जब हम डबल स्पीड से चलेंगे तो साइकिल का पंक्चर तो पंक्चर ही रहेगा। वह हमेशा के लिए धराशायी हो जाएगा।
Trending Videos




सीएम योगी बुधवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ‘उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के नौ वर्ष’ विषयक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह पहली सरकार है जिसने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल को पूरा करने के बाद, सफलतापूर्वक दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर धमाकेदार विजय प्राप्त की है। यह तब हुआ जब कार्यकर्ताओं ने जमीनी धरातल पर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के नाम पर देश में कोई पूछता नही था। अगर आपने बता दिया तो सामने वाला व्यक्ति पांच कदम पीछे हो जाता था। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे कौन लोग थे जो पहचान का संकट खड़ा कर रहे थे? कौन लोग थे जिन्होंने आपकी पीढ़ी को विकास से वंचित रखा था? कौन लोग थे जिनकी संवेदना इंसेफेलाइटिस से तड़प रहे मासूमों पर नहीं पिघलती थी।



उन्होंने कहा कि यह वही राज्य है जहां पहले बिजली नहीं मिलती थी। आज भरपूर मिल रही है। यहां के लोग एम्स के लिए संघर्ष कर रहे थे, आज वह बन गया। डबल इंजन की सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में इंसेफेलाइटिस को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।



कार्यक्रम को सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।



इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता सहित महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारियों, बूथों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




हमने मंदिर को संवारा और दूसरों ने कब्रिस्तान



सीएम योगी ने कहा कि जिस अयोध्या में जाने पर पुलिस की लाठियां-गोलियां मिलती थीं, सरकार की प्रताड़ना मिलती थी, दुर्व्यवस्था मिलती थी, आज वह अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरों में से एक बन गया है। वहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। इस सरकार में मां विंध्यवासिनी मंदिर भी भव्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 1500 मंदिरों को हमने धनराशि देकर सुंदरीकरण कराया। पहले मंदिरों को सुविधा नहीं मिलती थी, पैसा कब्रिस्तान को दिया जाता था। सीएम ने कहा कि हमें मंदिर प्यारे हैं इसलिए हम मंदिर को पैसा दे रहे हैं। जिसको जो प्यारा होता है, वह वही करता है।




यूपी में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव का माहौल



मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नौ वर्षों में हुए सकारात्मक बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी और सावधान रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को तबाह किया था, दंगों की आग में झोंका था। पहचान को मोहताज कर दिया था, उनके पाप से उन्हें मुक्ति न मिले, इसके लिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं होना चाहिए, जिससे उनको मुद्दा बनाने का अवसर मिल सके। कहा कि विरोधियों का मोहरा नहीं बनना है। जो लोग मोहरा बनना चाहते हैं। उनसे आप सावधान रहिएगा।




आज यूपी में नहीं हो सकती फिरौती वसूली



सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में शोषण, गुंडागर्दी, माफियाओं को प्रश्रय दिया जाता था। बहन-बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराते थे। चिकित्सकों, व्यापारियों से फिरौती वसूला जाता था। आज ये कुछ नहीं हो सकता। ऐसा इसलिए कि सबको मालूम है कि कोई करेगा तो आगे क्या हाल क्या होने जा रहा है, ये भी वह जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed