{"_id":"69c453074a60a39bb1063bf2","slug":"home-delivery-increased-by-over-60-with-cylinders-being-delivered-by-agencies-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1269751-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैस सिलिंडर के लिए लग रही लंबी लाइन, होम डिलीवरी पर बढ़ाया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैस सिलिंडर के लिए लग रही लंबी लाइन, होम डिलीवरी पर बढ़ाया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की बढ़ती मांग के कारण एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता इस स्थिति से परेशान हैं। शहर के साथ ही खोराबार और जंगल कौड़िया क्षेत्र में भी लोग सिलिंडर लेने के लिए कठिनाई का सामना कर रहे हैं। इसी बीच एजेंसियों ने गोदाम पर सिलिंडर देने के साथ ही होम डिलीवरी व्यवस्था को तेज कर दिया है।
अब लगभग 60 प्रतिशत से अधिक गैस सिलिंडर घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने में परेशानी न हो। बुधवार को सुबह से ही लोगों ने सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों का रुख कर दिया, जिससे कई स्थानों पर अव्यवस्था देखने को मिली। गोदामों पर भीड़ को नियंत्रित करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए होम डिलीवरी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एजेंसी संचालकों के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए डिलीवरी सिस्टम को मजबूत किया गया है और अतिरिक्त डिलीवरी बॉय तैनात किए गए हैं। वहीं, उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे भीड़ से बचें और होम डिलीवरी का विकल्प अपनाएं, ताकि सभी को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके। इसके बावजूद कई उपभोक्ता तुरंत सिलिंडर पाने के लिए एजेंसियों का रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भीड़ कम नहीं हो पा रही है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति भरपूर हो रही है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि गोदाम के साथ-साथ अधिकतर सिलिंडर होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएं। बुधवार को भी ज्यादा संख्या में होम डिलीवरी की गई है।
Trending Videos