{"_id":"69c1b04220cdcabf52029310","slug":"the-event-will-be-held-from-march-29-to-31-in-the-name-of-lord-shri-rams-son-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1266927-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिले में पहली बार होगा कुशवासी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिले में पहली बार होगा कुशवासी महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 से 31 मार्च तक आयोजित रहेगा, भगवान श्रीराम के पुत्र के नाम पर होगा कार्यक्रम
गोरखपुर। कुशवासी महोत्सव 2026 का आयोजन 29 से 31 मार्च तक किया जाएगा। भस्मा, डवरपार (गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग) के मेला मैदान में होने वाले आयोजन को पहली बार किया जा रहा है। यह महोत्सव विश्व में पहली बार भगवान श्रीराम के पुत्र महाराज कुश के नाम पर आयोजित हो रहा है। ये आयोजन धराधाम इंटरनेशनल, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
सोमवार को इसे लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। अंतरराष्ट्रीय लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव, टिंकल पति त्रिपाठी, डॉ. एहसान अहमद, गौतम पांडेय व बिपिन पांडेय ने बताया कि यह महोत्सव राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं, प्रतिभाओं एवं सामाजिक सौहार्द को वैश्विक मंच प्रदान करना है। संयोजक डॉ. सौरभ पांडेय ने बताया कि यह आयोजन समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण एवं नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। वहीं, क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने कहा कि यह महोत्सव क्षेत्रीय कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Trending Videos