सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Despite police protection, panic prevails, with family members reluctant to meet outsiders.

राजकुमार चौहान हत्याकांड: भतीजे का आरोप- मुख्य आरोपी भागा हुआ, 'मोहरे' हो रहे गिरफ्तार- पुलिस तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
सार

भतीजे नीरज ने बताया कि हत्या की घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम है। आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस मुख्य साजिशकर्ता को बचा रही है, जबकि 'मोहरे' और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। नीरज का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, परिवार सुरक्षित महसूस नहीं करेगा।

Despite police protection, panic prevails, with family members reluctant to meet outsiders.
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बरगदवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के बाद उनका परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। सोमवार को घर के नुक्कड़ पर पुलिस का पहरा लगा रहा लेकिन घर के बाहर सन्नाटा पसरा था। पत्नी और रो-रोकर बेसुध रहे। वहीं राजकुमार के बुजुर्ग पिता की हालत नाजुक दिखी। पुलिस सुरक्षा के बावजूद परिवार में दहशत है। परिजन बाहर लोगों से मिलने में कतरा रहे हैं।

Trending Videos


सोमवार को घर में राजकुमार की पत्नी सुशीला लगातार रो-रोकर बेसुध हो रही थीं। उनके तीन बच्चे सोनम, प्रियंका और युवराज लगातार पिता की याद में रो रहे थे। राजकुमार के बुजुर्ग पिता जंगीलाल की हालत भी बेहद नाजुक दिखी। वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। एकलौते बेटे राजकुमार की याद आते ही उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकुमार के भतीजे नीरज ने बताया कि हत्या की घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम है। आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस मुख्य साजिशकर्ता को बचा रही है, जबकि 'मोहरे' और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। नीरज का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, परिवार सुरक्षित महसूस नहीं करेगा।

आठ गिरफ्तारी से मिली थोड़ी राहत
नीरज ने बताया कि पूरा परिवार दहशत में जी रहा है। नाबालिग समेत आठ आरोपियों की गिरफ्तारी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन प्रशासन और पुलिस सुरक्षा के बावजूद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्य साजिशकर्ता अभी भी हमारे परिवार को कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है।

परिवार के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य साजिशकर्ता को जल्द गिरफ्तार करके उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। नीरज ने बताया कि वे लगातार पुलिस से संपर्क में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार करके पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा। फिलहाल परिवार बाहर किसी से मिलने-जुलने से डर रहा है और घर में ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed