{"_id":"69c1b0317f8e7364f2083941","slug":"station-wise-coding-started-to-control-accidents-involving-dumpers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1267349-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डंपर से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए शुरू कराया थानावार कोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डंपर से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए शुरू कराया थानावार कोडिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 192 डंपरों पर कोडिंग, चालकों को सुरक्षा और सतर्कता के कड़े निर्देश
गोरखपुर। जिले में डंपरों से सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अब डंपरों की थानावार कोडिंग शुरू करा दी है। इससे बाहर से आने वाले डंपरों की भी जानकारी तत्काल हो जाएगी।
पुलिस के अनुसार, अभियान के पहले दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 192 डंपरों पर कोडिंग की गई। कोडिंग के दौरान न केवल डंपरों की पहचान सुनिश्चित की गई, बल्कि उनके चालकों को सड़क सुरक्षा के मानकों, संयम और सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश भी दिए गए। अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सड़क पर डंपर संचालन सुरक्षित तरीके से हो और दुर्घटनाओं की संभावनाएं न्यूनतम हों।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि अभियान में शामिल टीमों ने प्रत्येक डंपर के परिचालन दस्तावेज और चालक के लाइसेंस की भी जांच की। साथ ही, चालकों को बताया गया कि भारी वाहन चलाते समय गति सीमाओं का पालन करना, सड़क के नियमों का सम्मान करना और अन्य वाहन चालकों के साथ सावधानीपूर्वक व्यवहार करना अनिवार्य है। डंपरों की थानावार कोडिंग अभियान अगले कुछ दिनों तक चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जिले के सभी डंपरों की कोडिंग पूरी नहीं हो जाती। इससे न केवल डंपरों की पहचान आसान होगी, बल्कि पुलिस को किसी दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदार चालक और वाहन की तुरंत जानकारी मिल सकेगी।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि चालकों को चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में पिछले कुछ महीनों में डंपरों से हुई सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद यह कदम उठाया गया है। कोडिंग अभियान के साथ-साथ भविष्य में ड्राइवरों के प्रशिक्षण और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
Trending Videos