फर्जी IAS गिरफ्तार: हाईस्कूल पास इटावा का प्रीतम खुद को बताता था अधिकारी, गोरखपुर की युवती से की थी शादी
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
इटावा के इकदिल इलाके के प्रीतम ने खुद को आईएएस अधिकारी के तौर पर बताकर गोरखपुर के एक परिवार को झांसा दिया और घर की बेटी से शादी कर ली। लेकिन संदेह पर परिवार वालों ने इटावा जाकर मामले की तस्दीक की तो पूरी कहानी फर्जी निकली। गोरखपुर में परिवार ने कैंट थाने में आरोपी प्रीतम के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी प्रीतम को जालौन जिले से गिरफ्तार कर गोरखपुर लेकर आ गई।
एसडीएम बनकर सोशल मीडिया पर फोटो डालता था. लाल शर्ट में फर्जी IAS की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी