सब्सक्राइब करें

UP: बर्थडे गर्ल अंशिका को बंटी ने दी थी पिस्टल, रंगदारी नहीं देने पर मॉडल शॉप के सामने हुई थी FIRING- गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 02:38 AM IST
सार

देवरिया के बरहज निवासी आकाश वर्मा उर्फ बंटी वर्मा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। गोरखपुर से देवरिया तक उसने नेटवर्क फैला रखा है। दोनों जिलों के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लूट, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police arrested Bunty Verma, a resident of Deoria, who had given the pistol to Anshika Singh.
गिरफ्तार आरोपी बंटी वर्मा, अंशिका पहले ही भेजी जा चुकी है जेल - फोटो : स्त्रोत- पुलिस व सोशल मीडिया

कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित मॉडल शॉप के पास अस्पताल मैनेजर पर फायरिंग के मामले में कैंट पुलिस ने भागे गैंगस्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवरिया जिले के बरहज के तिवारीपुर निवासी आकाश वर्मा उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

Trending Videos
Police arrested Bunty Verma, a resident of Deoria, who had given the pistol to Anshika Singh.
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
वह अंशिका सिंह का करीबी है। पुलिस की जांच से पता चला कि उसी ने अंशिका को वारदात में प्रयुक्त पिस्टल दी थी। उसके खिलाफ देवरिया और गोरखपुर में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह देवरिया के बरहज थाने का गैंगस्टर है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि बंटी के इशारे पर ही अंशिका लोगों, खासकर पुलिसकर्मियों को जाल में फंसाकर रुपये ऐंठती थी। पुलिस अब अंशिका और बंटी के नेटवर्क को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested Bunty Verma, a resident of Deoria, who had given the pistol to Anshika Singh.
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
बीते 20 जनवरी को जंगल सिकरी निवासी अस्पताल मैनेजर विशाल मिश्रा अपने चालक अमिताभ निषाद और सहयोगी शैलेश के साथ सिंघड़िया स्थित एक मॉडल शॉप पर पहुंचे थे। कुछ देर बाद अंशिका सिंह अपने साथी बंटी वर्मा और चार अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गई।
Police arrested Bunty Verma, a resident of Deoria, who had given the pistol to Anshika Singh.
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
पीड़ित विशाल मिश्रा के अनुसार, अंशिका पहले भी पिस्टल दिखाकर उनसे 12 हजार रुपये वसूल चुकी थी। घटना के दिन वह फिर से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रही थी। जब उन्होंने पैसे देने से इन्कार किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान अंशिका सिंह ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली विशाल मिश्रा के चालक अमिताभ निषाद के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
Police arrested Bunty Verma, a resident of Deoria, who had given the pistol to Anshika Singh.
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से विशाल मिश्रा ने मौके पर ही अंशिका सिंह को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट पुलिस ने उसके खिलाफ रंगदारी मांगने, हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, घटना के बाद से बंटी वर्मा अंडरग्राउंड हो गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed