{"_id":"62468b1dbced031cf02cb9f8","slug":"vikram-samvat-2079-will-be-good-for-gorakhpur-from-point-of-astrology","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रह नक्षत्र: नए साल के राजा होंगे शनि देव, विकास को देंगे रफ्तार, जानिए लोगों के राशि पर कैसा होगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रह नक्षत्र: नए साल के राजा होंगे शनि देव, विकास को देंगे रफ्तार, जानिए लोगों के राशि पर कैसा होगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:52 AM IST
सार
धन और जनता के स्थान पर बृहस्पति के होने से गोरखपुर में होगा अत्यधिक विकास
विज्ञापन
1 of 13
हिंदू नववर्ष
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदू नववर्ष विक्रम संवत-2079 की शुरुआत दो अप्रैल से हो रही है। शनिवार के दिन से नववर्ष की शुरुआत होने से इस वर्ष के राजा शनि देव और मंत्री बृहस्पति होंगे। ज्योतिष के लिहाज से हिंदू नववर्ष गोरखपुर के लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है। जनपद में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, गोरखपुर की नाम राशि कुंभ है। इस राशि पर शनि की स्थिति पहले से है, लेकिन नववर्ष में बृहस्पति धन और जनता के स्थान पर होने से गोरखपुर का अत्यधिक विकास होगा। पुराने बंद पड़े कल कारखानों को प्रारंभ किया जाएगा। पूंजी का निवेश होगा और चतुर्दिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सत्ता में बैठे राजनेताओं को कर्तव्य बोध होगा। वे लोगों के प्रति जवाबदेह होंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लेखकों और साहित्यकारों को सम्मान मिलेगा।
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, दो अप्रैल को सूर्य, बुध और चंद्रमा मीन राशि में राहु वृषभ राशि केतु वृश्चिक राशि, शुक्र और बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। 13 अप्रैल को बृहस्पति के अपनी स्व राशि मीन में प्रवेश करने के साथ ही व्यापार में प्रगति और शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कृषकों को संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकारी योजनाएं बनाई जाएंगी।
2 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के लोगों का वार्षिक राशिफल
मेष : धन भाव में राहु के होने से खर्च से परेशान रहेंगे। कार्य ज्यादा दिक्कतों के बाद पूरे होंगे। पूंजी निवेश के लिए प्रतिकूल समय है। घर से दूर रहना पड़ सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। जुलाई से दिसंबर का समय अनुकूल रहेगा। स्वजनों का सहयोग मिलेगा।
3 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृषभ: मान-सम्मान प्राप्त होगा। पुत्र रत्न की प्राप्ति या संतान सुख मिलेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। बृहस्पति के कारण समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों में रुचि होगी। शत्रु पर विजय मिलेगी। कोई भी कार्य सावधानी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मिथुन : धन में वृद्धि के साथ पुत्र प्राप्ति का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु पर विजय मिलेगी। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति के आचरण से कष्ट हो सकता है। दान-पुण्य करेंगे। सेहत के बारे में सावधान रहें। कॅरियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कर्क : वर्ष के आरंभ में धन वृद्धि होगी। पुत्रों से सहयोग मिलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। यात्रा में कष्ट संभव है। दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु संख्या भी बढ़ेगी। भूमि-वाहन की खरीदारी हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।