फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदले मौसम के बीच इन मरीजों की बढ़ रही है संख्या, डॉक्टर दे रहे कोरोना जांच की सलाह

Thu, 10 Sep 2020 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Sep 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Viral fever like Coronavirus reason double problems due to changing weather
मरीज की जांच करते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बदल रहा मौसम वायरल फीवर और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ा रहा है। गोरखपुर जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल फीवर पीड़ित 650 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनके सभी लक्षण कोरोना जैसे होने से डॉक्टर भी परेशान हैं। मजबूरन वे मरीजों को कोरोना जांच की सलाह दे रहे हैं।

Viral fever like Coronavirus reason double problems due to changing weather
गोरखपुर जिला अस्पताल।(file) - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में पिछले एक हफ्ते में 25 से ज्यादा ऐसे मरीज आ चुके हैं, जिन्हें सूंघने और स्वाद का पता करने में दिक्कत थी। इन मरीजों की जब कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई।

Viral fever like Coronavirus reason double problems due to changing weather
जिला अस्पताल।(file) - फोटो : अमर उजाला

डॉ. बीके सुमन ने बताया कि ऐसे मरीजों की दो-दो बार कोरोना जांच कराई गई। हर बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल में कई ऐसे भी मरीज आ रहे हैं कि जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे कई लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral fever like Coronavirus reason double problems due to changing weather
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

डॉ. बीके सुमन ने बताया कि कई मरीजों को फेफड़े में इंफेक्शन की भी शिकायत मिली है, लेकिन जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इनमें अस्थमा की शिकायत मिली है। ऐसे मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Viral fever like Coronavirus reason double problems due to changing weather
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

बीआरडी और जिला अस्पताल में चल रही फ्लू कॉर्नर ओपीडी  
मौजूदा समय में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में फ्लू कॉर्नर ओपीडी चल रही है। दोनों जगहों पर इलाज कराने वाले करीब 75 फीसदी की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। इसकी वजह से वायरल फीवर के मरीज परेशान भी हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल फीवर भी बढ़ा है। डॉ. बीके सुमन ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed