राष्ट्रीय राजधानी समेत एनसीआर में रात भर भारी बारिश हुई। इस वजह से रक्षाबंधन की सुबह कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने दिन में और भी बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार सुबह भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया, लेकिन बाद में इसे घटाकर यलो अलर्ट कर दिया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Delhi NCR Heavy Rains: रक्षाबंधन पर भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर लबालब; सड़कें बनीं तालाब, जनजीवन अस्त-व्यस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:13 AM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे तक लगातार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन