सब्सक्राइब करें

Himachal: स्टार्टअप फंड से लेकर पांच लाख रोजगार तक, कांग्रेस के 10 वादे, जानें BJP और AAP ने क्या किया?

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 14 Oct 2022 03:43 PM IST
सार

कांग्रेस ने चुनाव को लेकर एक महीने पहले ही 10 गारंटी जारी कर दी है। इसमें रोजगार से लेकर शिक्षा और मुफ्त बिजली तक वादे किए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन वादों के सियासी मायने क्या हैं? इन वादों से कांग्रेस को कितना फायदा हो सकता है? भाजपा और आम आदमी पार्टी ने क्या वादे किए हैं? 
 

विज्ञापन
Himachal: From startup funds to five lakh jobs, Congress made 10 promises, know what BJP and AAP did?
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग ने आज हिमाचल प्रदेश की चुनावी तिथियों का एलान कर दिया। 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। इसके लिए 17 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इसके लिए राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से तैयारियां कर रहीं हैं। कांग्रेस ने चुनाव को लेकर एक महीने पहले ही 10 गारंटी जारी कर दी है। इसमें रोजगार से लेकर शिक्षा और मुफ्त बिजली तक वादे किए गए हैं।


ऐसे में आइए जानते हैं इन वादों के सियासी मायने क्या हैं? इन वादों से कांग्रेस को कितना फायदा हो सकता है? भाजपा और आम आदमी पार्टी ने क्या वादे किए हैं? 
 
Trending Videos
Himachal: From startup funds to five lakh jobs, Congress made 10 promises, know what BJP and AAP did?
पुरानी पेंशन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के 10 वादे और उसके मायने

1. पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल: कांग्रेस का यह सबसे बड़ा दांव है। कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर दी है। इसका वादा मार्च में हुए पांच राज्यों के चुनाव में भी किया गया था। हालांकि, कांग्रेस को इन चुनावों में इसका फायदा नहीं मिला था। 

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां विभिन्न विभागों में करीब सवा लाख सरकारी कर्मचारी हैं। प्रदेश में चुनावी लड़ाई अभी तक भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रही है। कांग्रेस की कोशिश होगी कि वह इस वादे के जरिए सरकारी कर्मचारियों को अपने पाले में ले आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal: From startup funds to five lakh jobs, Congress made 10 promises, know what BJP and AAP did?
महिलाओं के लिए भी हुए चुनावी वादे - फोटो : अमर उजाला
2. महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये: हिमाचल प्रदेश की कुल अनुमानित जनसंख्या 75 लाख है। इनमें 38 लाख के करीब पुरुष, जबकि 36.9 लाख महिला हैं। कांग्रेस अपने इस वादे के जरिए आधी आबादी का वोट मिलने की उम्मीद कर रही है। उत्तर प्रदेश चुनाव में भी कांग्रेस ने ये वादा किया था, हालांकि वहां इसका कोई खास असर नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी भी महिलाओं को भत्ता देने का एलान अलग-अलग चुनावों में करती रही है। कहा जा रहा है कि इस एलान के जरिए कांग्रेस दोनों विरोधी पार्टियों के मुद्दे की काट निकालने की कोशिश कर रही है।  
 
Himachal: From startup funds to five lakh jobs, Congress made 10 promises, know what BJP and AAP did?
फ्री बिजली - फोटो : अमर उजाला
3. 300 यूनिट बिजली फ्री: सबसे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया था। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में ऐतिहासिक जीत भी मिली। अब ये वादा धीरे-धीरे सभी राजनीतिक पार्टियां करने लगीं हैं। भाजपा ने भी यूपी में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में ये वादा करके ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को अपने पाले में करने की कोशिश की है। 
 
विज्ञापन
Himachal: From startup funds to five lakh jobs, Congress made 10 promises, know what BJP and AAP did?
युवाओं के लिए भी हुए वादे - फोटो : अमर उजाला
4. पांच लाख युवाओं को रोजगार: कांग्रेस का ये चुनावी वादा भी काफी बड़ा है। हालांकि, अब चुनावी घोषणा पत्रों से लगभग सभी राजनीतिक दल सरकारी नौकरी का वादा करने से बचने लगे हैं। इन पांच लाख रोजगार में प्राइवेट नौकरियों को भी गिना जाएगा।  
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed