जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकार ने 31 जुलाई के बाद टीका लगवा चुके सीमित संख्या में स्टाफ व विद्यार्थियों के लिए चरणबद्ध तरीके से हायर सेकेंडरी स्कूलों व कौशल विकास केंद्रों को खोलने का फैसला लिया है। वहीं निजी शिक्षण संस्थानों में टीका लगवा चुके सीमित संख्या में स्टाफ को प्रशासनिक कार्यों के लिए संस्थानों में आकर कामकाज करने की भी अनुमति दी गई है। मुख्य सचिव एवं आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए। कमेटी ने उपायुक्तों से कहा कि वह 19 और 20 जुलाई को स्थिति का आकलन करें व व्यावसायिक संस्थानों में भीड़ कम जुटे इसके लिए सुबह सात के बजाए सुबह छह बजे ही दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। ऐसा अभी केवल दो दिन के लिए ही करने की अनुमति दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में कोरोना: टीका लगवा चुके स्टाफ, विद्यार्थियों के लिए अगस्त से खुलेंगे स्कूल और कौशल विकास केंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन