फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश सेवा का जुनूनः 15 फरवरी से आर्मी की भर्ती, शामिल होंगे 40 हजार युवा

Fri, 12 Feb 2021 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Feb 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally for all ten districts of Jammu division
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के बाद पहली बार सेना की बड़ी भर्ती रैली का आगाज होने जा रहा है। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के लिए 15 फरवरी से 10 मार्च तक मिलिट्री स्टेशन सुंजवां में आर्मी भर्ती आयोजित की जाएगी। 15 दिनों तक चलने वाली सेना भर्ती के लिए 40 हजार युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। प्रतिदिन भर्ती स्थल पर 15 से 17 सौ युवा आएंगे। भर्ती में आने वाले युवाओं को सरकारी अस्पताल से कोविड टेस्ट की रिपोर्ट साथ लानी होगी। पहले भर्ती 10 से शुरू होनी थी, लेकिन अब 15 से शुरू हो रही है। 


 

Army recruitment rally for all ten districts of Jammu division
सेना भर्ती रैली - फोटो : भारतीय सेना

भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 26 जनवरी से 9 फरवरी तक डाउनलोड किए जाने थे। कोविड-19 के बीच पहली बार भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। सुबह सात से दस बजे तक ही युवाओं को प्रवेश मिलेगा।


 
Army recruitment rally for all ten districts of Jammu division
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

प्रदेश के युवाओं का आर्मी की भर्ती के प्रति काफी रुझान रहता है। एक वर्ष के लंबे समय बाद आर्मी की भर्ती हो रही है। कोविड-19 को लेकर इस बार आर्मी ने विशेष गाइडलाइन जारी की है, जो आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army recruitment rally for all ten districts of Jammu division
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

15 से शुरू हो रही भर्ती रैली के पहले दिन डोडा जिले के युवा भाग ले सकेंगे। इसके बाद जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रामबन, रियासी, सांबा और उधमपुर के युवाओं की भर्ती होगी। सबसे ज्यादा जम्मू जिले से 10087 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है।


 
विज्ञापन
Army recruitment rally for all ten districts of Jammu division
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
इन पदों के लिए होगी भर्ती
 
पद     आयु     योग्यता
सैनिक जनरल ड्यूटी     साढ़े 17 से 21     दसवीं पास
सैनिक टेक्निकल     साढ़े 17 से 23     बारहवीं पास
सैनिक र्क्लक-स्टोर कीपर     साढ़े 17 से 23   बारहवीं पास
सैनिक टेक एनए     साढ़े 17 से 23     बारहवीं पास
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed